लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने अपना जमीर देशद्रोहियों और अलगाववादियों के हाथों रख दिया है गिरवी: सीएम योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: April 4, 2019 19:15 IST

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तराखण्ड के काशीपुर में आयोजित प्रचार रैली में बीजेपी नेता और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'एक तरफ साजिश रचने वाली कांग्रेस है तो दूसरी तरफ देश की रक्षा का संकल्प लेने वाली भाजपा है।'

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस पर अपने जमीर को देशद्रोहियों और अलगाववादियों के हाथों गिरवी रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने घोषणापत्र में आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) में बदलाव का वादा कर वह सुरक्षा बलों को कमजोर करना चाहती है।

उत्तराखंड में पहले चरण में 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव में नैनीताल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी आत्मा और जमीर देशद्रोहियों एवं अलगाववादियों के हाथों गिरवी रख दी है और वह अलगाववादी और आतंकियों के इशारे पर काम कर रही है जो उसके घोषणा पत्र से भी स्पष्ट है।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस अफस्पा में बदलाव का वादा कर सुरक्षा बलों के हाथ बांधकर उन्हें कमजोर करना चाहती है। उन्होंने इसे देश की सीमा पर रहने वाले और आतंकवाद से निपटने वाले देश सेवकों के प्रदेश उत्तराखंड का घोर अपमान करने का पाप बताते हुए कहा कि उत्तराखंड के हर गांव और हर बस्ती से एक न एक बेटा देश की सेवा में लगा है। अपने चुनावी घोषणापत्र में देशद्रोह की धारा 124ए को ही समाप्त करने का वादा करने के लिये भी कांग्रेस की कड़ी आलोचना की और कहा कि वह देशद्रोहियों की समर्थक है।

सीएम योगी ने कांग्रेस से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि जो दल देशद्रोह की धारा खत्म करने की बात करता है वह देश का दुश्मन है और देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। योगी ने कहा कि उत्तराखंड का मतदाता कांग्रेस के मिजाज को समझ चुका है और जान चुका है कि कांग्रेस न तो देश की रक्षा कर सकती है और न ही प्रदेश की जनता का भला कर सकती है।

यूपी के सीएम ने कहा कि यह वह कांग्रेस है जिसने 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में किए वादे दस साल में भी पूरे नहीं किए और अब नए वादों के साथ चुनाव में उतर कर वह फिर से जनता को ठगने की कोशिश कर रही है।

योगी ने कहा कि अब यह चुनाव वादों और इरादों तथा साजिश और संकल्प पर आकर टिक गया है। उन्होंने कहा, 'एक तरफ साजिश रचने वाली कांग्रेस है तो दूसरी तरफ देश की रक्षा का संकल्प लेने वाली भाजपा है।'

देश को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा और मोदी का समर्थन करने का जनता से आहवान करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास मोदी के साथ ही मुमकिन है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019योगी आदित्यनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर