लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को खल रही है स्टार प्रचारकों कमी

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 8, 2019 18:30 IST

कांग्रेस ने पार्टी हाईकमान के समक्ष जम्मू-पुंछ क्षेत्र में प्रचार के लिए स्टार प्रचार विशेषकर प्रियंका गांधी को प्रचार करने का आग्रह किया था। अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या कोई अन्य स्टार प्रचारक जम्मू का दौरा करते है तो इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुणा हो जाता।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने चार दिन तक प्रचार किया।उनके अलावा कोई वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचा। भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखनूर में रैली की।

जम्मू पुंछ संसदीय क्षेत्र के लिए पहले चरण के चुनाव प्रचार में दो दिन का समय शेष बचा है। गुलाम नबी आजाद को छोड़ कर अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई स्टार प्रचारक नहीं आया है। जम्मू-पुंछ संसदीय सीट से पार्टी के उम्मीदवार रमण भल्ला पार्टी के स्थानीय नेताओं को साथ लेकर स्वयं पूरा संसदीय क्षेत्र घूम कर प्रचार कर रहे है।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने चार दिन तक प्रचार किया। उनके अलावा कोई वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचा। भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखनूर में रैली की। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, महासचिव राम माधव, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या भी जम्मू का दौरा कर चुके है।

हालांकि कांग्रेस ने पार्टी हाईकमान के समक्ष जम्मू-पुंछ क्षेत्र में प्रचार के लिए स्टार प्रचार विशेषकर प्रियंका गांधी को प्रचार करने का आग्रह किया था। अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या कोई अन्य स्टार प्रचारक जम्मू का दौरा करते है तो इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुणा हो जाता।

प्रचार के लिहाज से भाजपा, कांग्रेस से आगे चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह दो-दो बड़ी रैलियां कर चुके हैं। मतदान में सिर्फ चार दिन रहने बाद अब तक इस क्षेत्र में प्रचार करने कांग्रेस का स्टार प्रचारक नहीं आया है। आजाद यहां प्रचार कर रहे हैं। नेकां और पीडीपी ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। नेकां का कांग्रेस से गठबंधन है। फिलहाल कांग्रेस का ध्यान अभी राजौरी-पुंछ में है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजम्मू और कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी