लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली और हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन पर बनी बात, जेजेपी भी साथ!

By आदित्य द्विवेदी | Published: April 17, 2019 04:27 PM2019-04-17T16:27:44+5:302019-04-17T16:27:44+5:30

पिछले कई महीनों से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत विफल साबित हुई थी। बुधवार को दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एकबार फिर औपचारिक बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक इसबार दिल्ली में हरियाणा में गठबंधन का फार्मूला तय कर लिया गया है।

Lok Sabha Elections 2019: Talks about AAP-Congress alliance in Delhi and Haryana, JJP is also together! | लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली और हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन पर बनी बात, जेजेपी भी साथ!

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली और हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन पर बनी बात, जेजेपी भी साथ!

Highlightsहरियाणा में कांग्रेस सात, जेजेपी दो और आम आदमी पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ेगीगठबंधन के मुद्दे पर पवार की मध्यस्थता में कांग्रेस और आप नेताओं की यह दूसरी औपचारिक बैठक है

लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बुधवार को एकबार फिर औपचारिक बातचीत शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली और हरियाणा में दोनों पार्टियों ने गठबंधन का फार्मूला तय कर लिया है। हरियाणा में जेजेपी भी गठबंधन का हिस्सा होगी। सूत्रों ने बताया कि संजय सिंह और गुलाम नबी आजाद के बीच बैठक में तय माना जा रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस सात, जेजेपी दो और आम आदमी पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

गठबंधन के मुद्दे पर पवार की मध्यस्थता में कांग्रेस और आप नेताओं की यह दूसरी औपचारिक बैठक है। आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि बुधवार को होने वाली बैठक में पार्टी की ओर से हरियाणा और दिल्ली की सीटों पर गठबंधन की संभावनाओं पर विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस फार्मूले के तहत कांग्रेस द्वारा हरियाणा की तीन सीटें आप और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के लिये छोड़ने के लिये तैयार होने पर दिल्ली में कांग्रेस को तीन सीटें देने पर बात की जायेगी।

 उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा के लिये कांग्रेस के तैयार नहीं होने पर आप दिल्ली की सात में से दो सीट कांग्रेस के लिये छोडने पर बात करेगी। इधर कांग्रेस आप के साथ सिर्फ दिल्ली में ही गठबंधन करने के रुख पर कायम है। कांग्रेस के दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने गत शुक्रवार को कहा था कि आप के साथ गठबंधन को लेकर अगर बातचीत होती है इसके दायरे में सिर्फ दिल्ली की सात सीटें होंगी। 

केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि भाजपा की सत्ता में वापसी, देश के लिये बहुत बड़ा खतरा साबित होगी इसलिये देशहित में उनकी पार्टी कुछ भी करने को तैयार है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

Web Title: Lok Sabha Elections 2019: Talks about AAP-Congress alliance in Delhi and Haryana, JJP is also together!