लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: गुलाम नबी आजाद ने कहा-PM पद के बगैर गठबंधन सरकार में शामिल होने को तैयार है कांग्रेस

By स्वाति सिंह | Updated: May 16, 2019 15:18 IST

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत का भरोसा है तो पीएम पद के अपने उम्मीदवार का ऐलान करें। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का उद्देश्य केवल एनडीए को केंद्र में सरकार का गठन करने से रोकना है। उन्होंने कहा 'हम यह साफ़ कर चुके हैं कि अगर कांग्रेस के पक्ष में सहमति बनती है तो हम नेतृत्व स्वीकार करेंगे।

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण से पहले ही कांग्रेस ने गठबंधन के संकेत दे दिए हैं। पार्टी के वरिष्ट नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल एनडीए को केंद्र में सरकार का गठन करने से रोकना है। 

उन्होंने कहा 'हम यह साफ़ कर चुके हैं कि अगर कांग्रेस के पक्ष में सहमति बनती है तो हम नेतृत्व स्वीकार करेंगे। हमारा लक्ष्य हमेशा यही है कि एनडीए की सरकार को वापस सत्ता में नहीं लौटनी चाहिए।'

आजाद ने कहा 'हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं है और बीजेपी को रोकने की हम हर कीमत पर गठबंधन में बड़े से बड़ा त्याग के लिए तैयार है। पीएम पद की उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा 'हमे जब तक पीएम का पद ऑफर नहीं किया जाता है तबतक हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। 

बता दें कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत का भरोसा है तो पीएम पद के अपने उम्मीदवार का ऐलान करें। 

राजनाथ सिंह ने मायावती पर पलटवार करते हुए कहा चुनाव परिणाम आने दीजिए, पता चल जायेगा कि किसकी नैया डूबी है ।' उन्होंने कहा था कि जिनकी खुद की नैया डूबी है, खुद डूबे हैं... उन्हें कहां से यह दिख रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जहां तक आरएसएस का सवाल है, यह कोई राजनीतिक संगठन नहीं है, यह सामाजिक..सांस्कृतिक संगठन है ।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां