लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः गुजरात में राजस्थानी प्रचारक बनेंगे मददगार

By महेश खरे | Updated: April 5, 2019 08:54 IST

गुजरात में राजस्थानी प्रचारक बनेंगे मददगार, 23 को मतदान के बाद लौटेंगी कार्यकर्ताओं की टोलियां

Open in App

चुनाव में गुजरात और राजस्थान एक दूसरे के मददगार बनते रहे हैं और इस बार लोकसभा चुनाव में भी बनेंगे. पिछले चुनावों में भी दोनों राज्यों के दलीय प्रतिबद्धता से बंधे कार्यकर्ता और नेताओं ने सियासी रिश्तेदारी निभाई है. चाहे कांग्रेस हो या भाजपा राजस्थानी नेताओं का गुजरात की सियासत में खासा प्रभाव रहा है. 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस की चुनावी रणनीति की कमान राजस्थान कांग्रेस के बड़े चेहरे अशोक गहलोत के हाथ में रही. तब गहलोत कांग्रेस महासचिव और गुजरात के प्रभारी थे.

उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने लगातार चुनावी पराजय की हताशा से उबरकर भाजपा को कड़ी टक्कर दी. अब गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं. बीते वषार्ें में गुजरात भाजपा की राजनीतिक कमान भी राजस्थान के नेता के ही हाथ में रही है. मारवाड़ भाजपा के प्रभावी नेता ओम माथुर गुजरात भाजपा के प्रभारी रहे हैं. आज भी गुजरात ही नहीं राजस्थान की राजनीति में उनका प्रभाव और वर्चस्व है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी ओम माथुर की गुजरात चुनाव के प्रत्याशी चयन से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में दखल इस बार भी रहा. विधायक, मंत्रियों के होंगे दौरे नामांकन की अंतिम तारीख गुजरने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही अब चुनाव प्रचार अपनी रफ्तार पकड़ेगा. इसके साथ ही गुजरात में बसे राजस्थानी प्रवासियों को अपने अपने पक्ष में साधने के लिए राजस्थानी नेताओं के दौरे शुरू हो जाएंगे. कांग्रेस और भाजपा के कुछ नेता अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार दौरे कर भी चुके हैं.

पिछली बार से ज्यादा का है लक्ष्य गुजरात में 23 अप्रैल को मतदान है. इसके बाद राजस्थानी प्रवासी राजस्थान में अपने गृहनगरों के लिए रवाना हो जाएंगे और वहां अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के प्रचार में जुट जाएंगे. राजस्थान में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के समय अकेले सूरत से शेखावाटी, मारवाड़ आदि इलाकों के लिए 40 बसों से प्रवासी रवाना हुए थे. ट्रेन से भी बड़ी संख्या में टोलियां राजस्थान पहुंची थी. इस बार ज्यादा बसों का लक्ष्य रखा गया है.

दक्षिण गुजरात सहित हीरा और कपड़ा नगरी के नाम से पहचाने जाने वाले सूरत में राजस्थानी वोटरों का वर्चस्व है. सूरत के कई क्षेत्रों में लघु राजस्थान के दर्शन होते हैं. कपड़ा व्यापार में तो राजस्थानी व्यापारियों का दबदबा है. इस इलाके में करीब 15 लाख राजस्थानी हैं. सूरत जिले की 4 से 5 सीटों पर राजस्थानी वोटर निर्णायक है. अहमदाबाद, बड़ौदा, भावनगर समेत उत्तर और मध्य गुजरात के नगरों में भी राजस्थानियों की काफी आबादी है. सूरत से सटे दो संघ प्रदेशों दमन और दादरा नगर हवेली में भी राजस्थानियों की बड़ी संख्या है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरातगुजरात लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"