लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने राफेल विवाद के बहाने फिर साधा पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना, कहा- चौकीदार 100 फीसदी चोर है

By भाषा | Updated: April 13, 2019 21:07 IST

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार के लिए गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी उपनाम का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘‘मेरा एक सवाल है। सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है। नीरव मोदी हो, ललित मोदी हो या नरेंद्र मोदी हो?

Open in App

कोलार/चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 13 अप्रैल: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि “चौकीदार 100 प्रतिशत चोर है’’ और लोकसभा चुनावअनिल अंबानी और आम जनता के बीच तथा चोरों और ईमानदार लोगों के बीच लड़ाई है।

गांधी ने राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के लिए प्रचार करते हुए उस दिन यह बात कही जब प्रधानमंत्री भी कर्नाटक में रैली कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा , ‘‘सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह चौकीदार की तरह नहीं बनना चाहेंगे, बल्कि जनता की आवाज बनेंगे।

राफेल विमान सौदे का मुद्दा उठाते हुए कोलार में रैली के दौरान उन्होंने कहा, “चौकीदार 100 फीसदी चोर है” और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने 30 हजार करोड़ रुपये चुराए और उसे अपने ‘‘चोर दोस्त’’ अनिल अंबानी को दे दिया।

राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “आपने 30,000 करोड़ रुपये चुराए और अपने चोर दोस्त को दे दिये। आपने 100 फीसदी रुपये चुराए। ‘चौकीदार’ चोर है। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, ललित मोदी, माल्या, अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी- एक पूरा गिरोह है, चोरों का एक पूरा दल है।”

मोदी खुद को एक ‘‘चौकीदार’’ बताते हैं जो भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करता है। उन्होंने मोदी उपनाम का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘‘मेरा एक सवाल है। सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है। नीरव मोदी हो, ललित मोदी हो या नरेंद्र मोदी हो? पता नहीं कितने और मोदी आएंगे।’’ उन्होंने कहा कि मोदी अब किसानों, रोजगार और भ्रष्टाचार के बारे में बात नहीं करते। “उनके उलट, हम झूठ नहीं बोलते।”

चित्रदुर्ग की रैली में गांधी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अनिल अंबानी और आम जनता के बीच, चोरों और ईमानदार लोगों के बीच तथा झूठे वादों और सच के बीच की लड़ाई है।

गांधी ने इस दौरान पार्टी की ‘न्याय’ योजना का भी जिक्र किया जिसके तहत पांच करोड़ परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये की रकम उनके खातों में देने का वादा किया गया है।

पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिये अपने घोषणा-पत्र में भी इसका जिक्र किया है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो पहला काम संसद, विधानसभाओं और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअनिल अंबानीराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो