लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी ने कहा- गंगा सफाई का 30% काम पूरा, प्रियंका गांधी भी पी रही थीं पानी

By भाषा | Updated: May 4, 2019 06:20 IST

गडकरी ने कहा, ‘‘30 परसेंट काम हमने पूरा किया। पिछली बार जब कुंभ हुआ तो मॉरिशस के प्रधानमंत्री आये थे, गंदे पानी को देखकर वापस चले गये। स्नान किये बिना चले गये और इस बार प्रियंका गांधी भी बार-बार पानी पी रही हैं।

Open in App

केन्द्रीय नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को गंगा सफाई का काम 30 प्रतिशत तक पूरा होने का दावा करते हुए कहा कि इसके चलते कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बार-बार गंगा का पानी पिया। बैतूल से 35 किलोमीटर दूर आठनेर में बैतूल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुर्गादास उइके के पक्ष में एक आमसभा को सम्बोधित करते हुए गडकरी ने गंगा नदी की सफाई पर सरकार द्वारा किये गये काम का उल्लेख किया ।

उन्होंने कहा, ‘‘30 परसेंट काम हमने पूरा किया। पिछली बार जब कुंभ हुआ तो मॉरिशस के प्रधानमंत्री आये थे, गंदे पानी को देखकर वापस चले गये। स्नान किये बिना चले गये और इस बार प्रियंका गांधी भी बार-बार पानी पी रही हैं। बहन जी, अगर हम गंगा को अच्छा नहीं बनाते तो आप पानी कहां से पीती। हम इलाहाबाद से लेकर वाराणसी तक जल मार्ग नहीं बनाते तो आप नाव में बैठकर कैसे जातीं। ये तो हमारी सरकार ने ही बनाया है।’’

उन्होने उत्तराखंड में बद्रीनाथ केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिये नया रास्ता बनाए जाने का उल्लेख किया। गडकरी ने कहा कि अब बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में चार महीने नहीं आप अगले साल से साल भर कभी भी….12,000 करोड रुपये खर्च करके हमने नया रस्ता बनाया। आप साल भर बद्रीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री का दर्शन कर सकते हैं।

आमसभा में गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच साल के कार्यकाल में देश में कराये गये विकास कार्यो का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिये सरकार द्वारा सख्त कदम उठाये गये। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनितिन गडकरीप्रियंका गांधीनमामी गंगे परियोजना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस