लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे की पार्टी 'मनसे' ने किया एलान, नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2019 20:45 IST

17 मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों और लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ।

Open in App

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। देशभर में 11 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में मतदान कराए जाएंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी। ऐसे में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश के राजनीतिक समीकरण पल-पल बदल रहे हैं। कहीं प्रत्याशियों की घोषणा हो रही है तो कहीं नेता पाला बदल रहे हैं। चुनावी गठबंधन में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 16 मार्च की देर शाम कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की। इसके अलावा बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की। उम्मीद की जा रही है कि रविवार-सोमवार को पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगा। बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 18 मार्च को हो सकती है।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों और लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Lokmatnews.in के इस लाइव ब्लॉग के साथ।

17 Mar, 19 06:44 PM

राज ठाकरे का ऐलान

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने रविवार को ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी के इस फैसले से सभी चौंक गए हैं।

 

17 Mar, 19 05:40 PM

NCP महासचिव डीपी त्रिपाठी ने कहा- जल्द करेंगे कटिहार सीट पर उम्मीदवार का ऐलान

 

17 Mar, 19 05:11 PM

IAS टॉपर रहे शाह फैसल नई पार्टी बना मैदान में उतरे

जम्मू-कश्मीर में बीते दिनों भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की नौकरी से इस्तीफा देने वाले शाह फैसल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट रखा है। इससे पहले शाह फैसल के नैशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन्हें उन्होंने बाद में खारिज कर दिया था।  

17 Mar, 19 03:49 PM

गोवा भाजपा ने दो लोकसभा सीटों के नाम तय किए

भाजपा की गोवा इकाई की कोर कमेटी ने इस तटीय राज्य की दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम रविवार को तय कर दिये। गोवा की दो लोकसभा और विधानसभा की तीन सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने कहा कि उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा सीटों के लिए नाम तय हो गये हैं लेकिन उन्होंने इनके नाम सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया।

17 Mar, 19 03:18 PM

यूपी में एसपी-बीएसपी-आरएलटी के लिए सात सीट छोड़ेगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राज बब्बर ने कहा कि आगामी चुनाव में एसपी-बीएसपी और आरएलडी के लिए सात सीटें छोड़ने का ऐलान किया है। 

 

17 Mar, 19 02:23 PM

बिहार में एनडीए ने किया सीटों का बंटवारा, जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

- बिहार के वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई, नवादा से एलजेपी लड़ेगा चुनाव।

- वाल्मिकीनगर, किशनगंज, कटिहार, झंझारपुर, सुपौल, पूर्णिया,मधेपुरा, भागलपुर बांका, मुंगेर, जहानाबाद, नालंदा, काराकाट सीट पर लड़ेगा जेडीयू

17 Mar, 19 02:00 PM

आम आमदी पार्टी ने दिल्ली में घोषित किया 7वां उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता बलबीर सिंह जाखड़ होेंगे उम्मीदवार।

17 Mar, 19 01:22 PM

कांग्रेस विधायक प्रकाश चंद्र ने ज्वॉइन की बीजेपी

 

17 Mar, 19 12:24 PM

प्रधानमंत्री अब 'चौकीदार नरेंद्र मोदी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने रविवार को अपने नाम के आगे 'चौकीदार' शब्द जोड़ लिया और अब वो 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' हो गए हैं। इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जेपी नड्डा और अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया है।

17 Mar, 19 11:24 AM

लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार को राजधानी लखनऊ पहुंची। वो यहां पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी और फिर आज तीन दिवसीय गंगा यात्रा की शुरुआत करेंगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?