लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में 'बीजेपी समर्थक' का हंगामा, कहा- योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहना भारतीय संस्कृति का अपमान

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 15, 2019 17:45 IST

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में चल रही कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में एक शख्स ने हंगामा किया। शख्स ने अपना नाम नचिकेता बताया। नचिकेता ने खुद को बीजेपी समर्थक बताया। हंगामे के बाद शख्स को प्रेस कांफ्रेंस से बाहर कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में शख्स ने किया हंगामाप्रेस कांफ्रेंस में हाथ में बैनर लेकर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगाने लगा

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में चल रही कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में एक शख्स ने हंगामा किया। शख्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट कहना भारतीय संस्कृति का अपमान है। बाहर निकलकर मीडिया से बात करते हुए शख्स ने अपना नाम नचिकेता बताया और मांग की कि जिन लोगों के भी माता-पाता विदेशी मूल के हैं उनके चुनाव लड़ने पर पाबंदी होनी चाहिए क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है। हंगामे के बाद शख्स को प्रेस कांफ्रेंस से बाहर कर दिया गया। 

शख्स ने जब हंगामा शुरू किया उस वक्त कांग्रेस नेता पवन खेड़ा प्रेस कांफेंस कर रहे थे। प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस नेता रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह के काफिले पर हुए कथित हमले को लेकर पत्रकारों को संबोधित करने वाले थे। 

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 6 छह चरणों का मतदान हो चुका है और सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अदिति सिंह के काफिले में गाड़ी पर हुए कथित हमले को हत्या की साजिश बताया। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 'गुंडों की सरकार' है। प्रदेश में ऐसी अराजकता पहले कभी नहीं थी।

यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अदिति सिंह मामले में कहा कि यह कांग्रेस के ही दो गुटों में आपसी विरोध का नतीजा है। 

बता दें कि मंगलवार (14 मई) को दोपहर के वक्त कठवारा नाम की जगह के पास रायबरेली-लखनऊ हाइवे पर अदिति सिंह की गाड़ी समेत तीन गाड़ियों के पलटने की खबर आई थी। इस हादसे में अदिति सिंह को हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें टांके लगाए गए। अदिति सिंह ने इस बार रायबरेली से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार दिनेश प्रताप के भाई अवधेश सिंह पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। दरअसल, अवधेश सिंह रायबरेली से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी। अदिति सिंह का कहना है कि वह इसी वोटिंग में शामिल होने के लिए अपने समर्थकों के साथ जा रही थीं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की