लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: बीजेपी विधायक ने जनता से की दो बार वोट डालने की अपील, आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 15, 2019 16:24 IST

महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों के लिए कुल चार चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ। पहले चरण में राज्य की वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम में मतदान हो चुका है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं जिनके चुनाव के लिए चार चरणों में मतदान हो रहा है।महाराष्ट्र में पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हो चुका है जिसमें सात लोकसभा सीटों के लिए वोट पड़े।राज्य में अगला मतदान 18 अप्रैल को होगा। उसके बाद 23 अप्रैल और 28 अप्रैल को भी मतदान होंगे।

ठाणे, 15 अप्रैल: भाजपा विधायक मंदा म्हात्रे के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। ठाणे चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 10 मार्च से यहां आदर्श आचार संहिता लागू है।

नवीं मुम्बई के कोपरखैरणे स्थित शेतकरी समाज हॉल में एक रैली के दौरान म्हात्रे ने लोगों से दो बार वोट डालने की अपील की थी। म्हात्रे ने जनसभा में सतारा के रहने वाले लोगों से उनके पैतृक स्थान जाने और भाजपा-शिवसेना के उम्मीदवार नरेन्द्र पाटिल के लिए वोट देने और फिर 29 अप्रैल को वापस लौट ठाणे से शिवसेना के मौजूदा सांसद राजन विचारे के लिए वोट करने को कहा था।

म्हात्रे नवीं मुम्बई की बेलापुर सीटा से भाजपा की विधायक हैं। ठाणे चुनाव कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि भादंवि की धारा 171डी और 171एफ के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसने कहा कि मामला कोपरखैरणे थाने में दर्ज किया गया है। 

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव चार चरणों में हो रहे हैं

महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों के लिए कुल चार चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ। पहले चरण में राज्य की वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम में मतदान हो चुका है। 

राज्य में 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण में राज्य के बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर और सोलापुर लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। 

राज्य में तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को और चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। 

पिछले आम चुनाव में बीजेपी रही थी नंबर वन

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 48 सीटों में से बीजेपी ने 18, शिवसेना ने 16, एनसीपी ने चार और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

मौजूदा आम चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने गठबंधन किया है। बीजेपी राज्य की 25 सीटों चुनाव लड़ रही है और शिवसेना 23 सीटों पर। 

वहीं कांग्रेस और एनसीपी भी गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस राज्य की 26 सीटों पर और 22 एनसीपी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में हो रहे हैं। देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के लिए हुए मतदान के परिणाम 23 मई को आएंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील