लाइव न्यूज़ :

कीर्ति आजाद के अरमानों पर लालू यादव ने फेरा पानी, कांग्रेस में शामिल होने पर भी नहीं मिल रही मनचाही सीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2019 12:50 IST

Lok Sabha Elections 2019: बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट कीर्ति आजाद की पारिवारिक सीट मानी जाती है। कीर्ति को पूरी उम्मीद थी कि कांग्रेस में शामिल होकर वह दरभंगा से उम्मीदवार होंगे लेकिन उनके अरमानों पर आरजेडी नेता लालू यादव ने पानी फेर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपारवारिक सीट दरभंगा से चुनाव लड़ना चाहते हैं कांग्रेस में शामिल होने वाले मौजूदा बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद लालू यादव से जेल में 10 बार मिले कीर्ति लेकिन नहीं बनी बात, आरजेडी प्रमुख सीट छोड़ने को तैयार नहीं

Lok Sabha Elections 2019: पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद कीर्ति आजाद अपनी पारिवारिक सीट बिहार के दरभंगा से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने का सपना संजोए थे जिस पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पानी फेर दिया। दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की वरिष्ठ पत्रकार कूमी कपूर ने रविवार (17 मार्च) के अखबार में 'बोल्ड आउट एट स्टार्ट' यानी 'शुरुआत में ही अंत' शीर्षक से एक कॉलम में लिखा है, जिसमें कहा है कि लालू के द्वारा दरभंगा सीट नहीं छोड़े जाने पर कीर्ति आजाद को झटका लगा है।

कूमी कपूर ने अपने कॉलम में लिखा, ''पूर्व क्रिकेटर और दरभंगा से मौजूदा बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद को अरुण जेटली पर निशाना साधे जाने को लेकर निलंबित कर दिया गया था, जोकि उस समय दिल्ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। आजाद ने हालांकि बीजेपी से इस्तीफा नहीं दिया था क्योंकि इससे उनकी सीट चली जाती लेकिन चुनाव नजदीक देखते हुए, पिछले महीने, आजाद ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। उनके लिए यह घर वापसी जैसा था क्योंकि उनके पिता भागवत झा आजाद बिहार से कांग्रेस के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री थे।''

कॉलम में आगे लिखा गया है, ''आजाद परिवार की सीट दरभंगा से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें तब झटका लगा जब लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वह सीट से आरजेडी को जाएगी। लालू का विचार बदलने के लिए आजाद ने 10 दफा जेल में उनसे मुलाकात की लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। पूर्व क्रिकेटर बिहार की किसी अन्य संसदीय सीट से खड़े होने को तैयार नहीं हैं।''

बता दें कि बीती 18 फरवरी को कीर्ति आजाद कांग्रेस में शामिल हुए थे, इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके भी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में महागठबंधन शामिल विकासशील इंसान पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने दावा किया है कि दरभंगा सीट के लिए गठबंधन से उन्हें दावेदारी का ग्रीन सिग्नल मिला है जिसकी औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकीर्ति आजादलालू प्रसाद यादवराहुल गांधीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप