लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन का पेच सुलझा, अधर में लटके कीर्ति आजाद, वाल्मिकी नगर से लड़ सकते हैं चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2019 12:46 IST

पटना में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता मौजूद नहीं था। महागठबंधन में वर्तमान सांसद कीर्ति आजाद की सीट दरभंगा कांग्रेस को नहीं मिली है। 

Open in App
ठळक मुद्देवाल्मिकी नगर और पटना साहिब की सीट को छोड़कर कांग्रेस ने सात सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी के पूर्व नेता शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में नवरात्रि के समय शामिल होने वाले हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान शुक्रवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कर दिया है। आरजेडी ने सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है जबकि कांग्रेस ने आठ, हम ने दो, वीआईपी ने तीन और रालोसपा ने सिर्फ एक सीट के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।

पटना में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता मौजूद नहीं था। महागठबंधन में वर्तमान सांसद कीर्ति आजाद की सीट दरभंगा कांग्रेस को नहीं मिली है। 

कांग्रेस ने सात उम्मीदवार उतारे

वाल्मिकी नगर और पटना साहिब की सीट को छोड़कर कांग्रेस ने सात सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी के पूर्व नेता शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में नवरात्रि के समय शामिल होने वाले हैं। सिन्हा पटना साहिब से ही कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। वहीं बीजेपी से कांग्रेस में आए कीर्ति आजाद की सीट पर फैसला नहीं हो पाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि वाल्मिकी नगर से कीर्ति आजाद चुनाव लड़ सकते हैं।

किशनगंज-मोहम्मद जावेदकटिहार-तारिक अनवरपूर्णिया- उदय सिंहसमस्तीपुर-अशोक रामसासाराम-मीरा कुमारमुंगेर- नीलम देवीसुपौल- रंजीता रंजन

वाल्मिकी नगर में दूसरे नंबर पर थी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2014 में इस सीट पर बीजेपी के सत्येंद्र दुबे ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस के पूर्णवासी राम दूसरे नंबर पर रहे थे। इस सीट पर कांग्रेस का जनाधार है। पूर्णवासी राम ने इस सीट पर 2.46 वोट पाए थे। हालांकि मोदी लहर ने सत्येंद्र दुबे ने 1.18 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

इसके अलावा कीर्ति झा आजाद को झारखंड या दिल्ली की किसी सीट से भी चुनाव लड़ाने की अटकलें चल रही थीं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य कीर्ति आजाद विधानसभा चुनाव 1993 में दिल्ली के गोल मार्केट इलाके चुनाव जीत चुके हैं।

पिता रहे हैं कांग्रेस के कद्दावर नेता

 पिछले महीने, आजाद ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। उनके लिए यह घर वापसी जैसा था क्योंकि उनके पिता भागवत झा आजाद बिहार से कांग्रेस के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री थे। कीर्ति आजाद बीजेपी के टिकट पर 1999, 2009 और 2014 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकीर्ति आजादतेजस्वी यादवकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"