लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने दिया नेशनल कांफ्रेस को प्रस्ताव, इन तीन सीटों पर कोई समझौता नहीं चाहते उमर अब्दुल्ला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2019 17:27 IST

Lok Sabha Elections 2019: बेहद संवेदनशील माने जाने वाले राज्य जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर हाथ बढ़ाया है। यहां की 6 सीटों के लिए चुनाव 5 चरणों में होना है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह कांग्रेस से बातचीत के लिए तैयार है लेकिन घाटी की तीन सीटों पर वह अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस से हाथ मिलाकर घाटी की इन तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहते हैं उमर अब्दुल्ला।फारूक अब्दुल्ला बोले- सीएम की पोस्ट के लिए मैं बूढ़ा हो चुका हूं, बेटा जवान है वही बनेगा।

Lok Sabha Elections 2019: 11 अप्रैल से शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर की नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी की ओर गठबंधन के लिए हाथ बढ़ाया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने भी इस बात की पुष्टि की है। उमर ने मीडिया से कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से गठबंधन का प्रस्ताव मिला है। उमर अब्दुल्ला ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ''हमने कांग्रेस को साफ-साफ बता दिया है कि कश्मीर घाटी की तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।''

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर कांग्रेस को उनका प्रस्ताव पसंद आता है तो वह दूसरी सीटों के लिए बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देखिए क्या जवाब आता है।

वहीं, उमर अब्दुल्ला के पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री उनका बेटा बनेगा। बकौल फारूख अब्दुल्ला, ''मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री नहीं बनूंगा, उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बनेंगे। वह जवान हैं, मैं बूढ़ा हूं। मैं इन जवान लोगों की तरह काम नहीं कर सकता हूं।''

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की 6 सीटें अनंतनाग, बारामूला, श्रीनगर, लद्दाख, उधमपुर और जम्मू हैं। इनमें अनंतनाग, बारामूला और श्रीनगर की सीटों पर उमर अब्दुल्ला कांग्रेस से किसी प्रकार का समझौता नहीं चाहते हैं। चूंकि सुरक्षा के लिहाज से जम्मू-कश्मीर अति संवेदनशील राज्य है इसलिए यहां की 6 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 5 चरणों में कराने की घोषणा की गई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसनेशनल कॉन्फ्रेंसउमर अब्दुल्लाकांग्रेसफारूक अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील