लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली ने पूर्वी दिल्ली के लिए जारी किया घोषणापत्र

By भाषा | Updated: May 8, 2019 17:11 IST

दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होना है। कांग्रेस ने पूर्वी से अरविंदर सिंह लवली टिकट दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी से आतिशी मार्लेना चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है।

Open in App

कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के लिए बुधवार को घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि वह पानी की कमी, प्रदूषण, बेरोजगारी और मलबे के ढेर जैसे उन बुनियादी मुद्दों पर काम करेंगे जिसे भाजपा और आप ने ‘‘नजरअंदाज’’ किया है।

यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लवली ने कहा कि उनकी लड़ाई ट्विटर वालों के खिलाफ है, जिसके बारे में उनका दावा है कि वे लोग निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के मूल मुद्दों को नहीं जानते हैं। लवली ने कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्र के हर हिस्से में लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जनता का आदमी हूं।

मैं इस निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को भीतर से जानता हूं और लोग भी मुझे जानते हैं ।’’ लवली ने कहा कि अगर वह चुने गए तो वह सुझाव के लिए एक टोल फ्री नंबर शुरू करेंगे और लोगों की समस्याएं जानेंगे ताकि उनका समाधान किया जा सके। लवली के प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गौतम गंभीर और आप की आतिशी मार्लेना ट्विटर पर भी सक्रिय रहते हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को गीता कॉलोनी में एक रैली को संबोधित करेंगे ।

घोषणापत्र में लवली ने वादा किया कि पूर्वी दिल्ली में हर एक घर को स्वच्छ पानी, युवाओं को रोजगार, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, प्रदूषण रोकने के उपाय, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए बजट बढ़ाने और गरीबों के लिए पक्के मकान जैसी व्यवस्था करेंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसपूर्वी दिल्लीदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"