लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के बीच हुआ सीट का बंटवारा, जानें किस सीट पर कौन लड़ेगा चुनाव

By भाषा | Updated: March 13, 2019 23:30 IST

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडु राव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस 20 सीटों पर और जेडीएस आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Open in App

कर्नाटक में कांग्रेस 20 और जेडीएस आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कई हफ्तों तक इसे लेकर चली बातचीत में खींचतान के बाद राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन ने आगामी आम चुनावों के लिए सीट बंटवारे को बुधवार को अंतिम रूप दे दिया।

जेडीएस ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और जेडीएस महासचिव दानिश अली के बीच केरल के कोच्चि में बुधवार शाम हुई बैठक में इस समझौते पर मुहर लगी। 

जेडीएस उत्तर कन्नड, चिक्कमंगलूर, शिवमोगा, तुमकुर, हासन, मांडया, बेंगलुरू उत्तर और विजयपुर सीट से अपने उम्मीदवार उतारेगी।

पार्टी ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर उन सीटों के नाम ट्वीट किए, जहां से वह चुनाव लड़ेगी। 

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडु राव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस 20 सीटों पर और जेडीएस आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

गौरतलब है कि 2014 के आम चुनावों में जेडीएस ने हासन और मांडया लोकसभा सीट जीती थी। कांग्रेस ने नौ सीटें जबकि भाजपा ने 17 सीटें जीती थी। हालांकि, उपचुनाव में भाजपा बेल्लारी सीट कांग्रेस के हाथों गंवा बैठी। 

राहुल और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा के बीच हाल ही में हुई एक बैठक में देवगौड़ा ने अपनी मांग में कटौती करते हुए कांग्रेस से उनकी पार्टी को 28 में से कम से कम 10 सीटें देने को कहा था। 

इससे पहले, जेडीएस ने 12 सीटें देने की मांग की थी। 

उल्लेखनीय है कि 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और जेडीएस ने एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा था। लेकिन चुनाव नतीजे में त्रिशंकु रहने पर दोनों दलों ने सरकार बनाने के लिए हाथ मिला लिया। 

जेडीएस को जो आठ सीटें मिली हैं उनमें हासन और मांडया अभी पार्टी के पास हैं, जबकि तुमकुर फिलहाल कांग्रेस के पास है। शेष पांच सीटों का प्रतिनिधित्व भाजपा कर रही है। 

जेडीएस सूत्रों के मुताबिक, तुमकुर सीट उसे काफी सौदेबाजी के बाद मिली है। दरअसल, इस सीट से मौजूदा सांसद एवं कांग्रेस के एस पी मुद्दहनुमेगौडा टिकट चाहते थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटककांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर