लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने मोदी पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

By भाषा | Updated: April 9, 2019 06:23 IST

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा है कि सेना के शौर्य का गुणगान करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कैसे हो गया, जबकि यह सबके लिए गर्व का विषय है। उपासने ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल केवल राजनीतिक स्टंट के लिए लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगा रहे हैं।

Open in App

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बालोद की सभा के दौरान चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है तथा अपनी पार्टी की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने सोमवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है कि इस महीने की छह तारीख को बालोद जिले की सभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था।

बघेल ने आयोग से मोदी के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस ने आयोग को आज एक शिकायती पत्र और मोदी के भाषण की सीडी सौंपी। कांग्रेस ने आयोग से शिकायत की है कि प्रधानमंत्री ने सभा के दौरान पांच साल के अपने किसी भी विकास कार्य का कोई भी उल्लेख नहीं किया और केवल पूरे भाषण में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम की आड़ लेकर अपनी पीठ खुद थपथपाते रहे।

शिकायत में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण के दौरान यह भी कहा कि भाजपा सेना को मजबूत करने के लिये चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस सेना को कमजोर करने के लिये चुनाव लड़ रही है। उनका यह कथन न केवल अप्रासंगिक था, बल्कि सेना का नाम लेकर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश भी था। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इस शिकायत को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजनीतिक स्टंट कहा है।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा है कि सेना के शौर्य का गुणगान करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कैसे हो गया, जबकि यह सबके लिए गर्व का विषय है। उपासने ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल केवल राजनीतिक स्टंट के लिए लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगा रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभूपेश बघेलछत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"