लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर चाचा-भतीजे की जंग में फंसती बीजेपी, अब तक नहीं तय कर पाई उम्मीदवार

By स्वाति सिंह | Updated: March 30, 2019 14:21 IST

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा। इसके साथ साथ इस चरण में मुरादाबाद, रामपुर, संभल, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत में वोट डाले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे2014 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर हुई थी, हालांकि जीत समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव को हासिल हुई थी।सपा में उपेक्षा का आरोप लगाकर अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) बनाने वाले शिवपाल भी फिरोजाबाद लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में इस सीट पर मुस्लिम, जाट और यादव वोटरों का समीकरण बड़ी भूमिका निभा सकता है।

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद संसदीय सीट बेहद खास बन चुकी है। बिहार में समाजवादी पार्टी ने इस सीट से अक्षय प्रताप यादव को मैदान में उतारा है। सपा में उपेक्षा का आरोप लगाकर अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) बनाने वाले शिवपाल भी फिरोजाबाद लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बीजेपी ने अभी तक इस सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं किया है। इस सीट पर जाट और मुस्लिम वोटरों का वर्चस्व होने के कारण सबकी निगाहें टिकी हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में इस सीट पर मुस्लिम, जाट और यादव वोटरों का समीकरण बड़ी भूमिका निभा सकता है।

फिरोजाबाद संसदीय सीट का परिचय

फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें टुंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और सिरसागंज सीटें शामिल हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इसमें से सिर्फ सिरसागंज की सीट पर समाजवादी पार्टी ने बाजी मारी थी और बाकी सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं।

चुनाव आयोग द्वारा 2009 में जारी आंकड़े बताते हैं कि फिरोजाबाद लोकसभा सीट में कुल 1,422,243 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष  782,455 और महिला 639,788  है। वहीं चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों को मानें तो फिरोजाबाद सीट में लगभग 52% के पुरुष मतदाता और 48% महिला मतदाताओं की वृद्धि हुई है। जबकि कुला जनसंख्या 2,496,761 है। 

लोकसभा चुनाव 2014 का रिपोर्ट 

2014 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर हुई थी, हालांकि जीत समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव को हासिल हुई थी। उन्हें 534583 वोट मिले थे। जबकि, बीजेपी के प्रो एसपी सिंह बघेल को 420524 वोट मिले थे। तब यहां कुल 67 फीसदी मतदान हुआ था।

वहीं, साल 2017 में विधानसभा चुनाव में इसमें केवल सिरसागंज सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी बाकि अन्य सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं ।

वर्तमान सांसद अक्षय यादव का राजनीतिक सफर

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव हैं। अक्षय पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे हैं। साल 2009 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर इसी सीट लोकसभा का चुनाव लड़ा था और बीजेपी को ह्ऱा कर सीट पर काबिज हुए थे।

एडीआर के रिपोर्ट के मुताबिक सांसद अक्षय यादव लगभग 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। अक्षय यादव ने अपनी सांसद निधि के 25 करोड़ फंड में से करीब 82 फीसदी राशि खर्च की है।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में मतदान

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा। इसके साथ साथ इस चरण में मुरादाबाद, रामपुर, संभल, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत में वोट डाले जाएंगे।

बता दें कि तीसरे चरण में राज्य के 1.76 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 95. 5 लाख पुरुष मतदाता, 80.9 लाख महिला मतदाता और 983 किन्नर मतदाता हैं ।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेशशिवपाल यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब