लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने कहा- इंदिरा गांधी की तरह मेरी भी हत्या हो सकती है, भाजपा मेरी जान के पीछे पड़ी

By भाषा | Updated: May 19, 2019 06:26 IST

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मेरी हत्या कर दी जायेगी और पुलिस कहेगी कि यह एक असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ता था। इसका क्या मतलब है, यदि कोई कांग्रेस कार्यकर्ता कैप्टन साहब (पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह) से नाराज है तो क्या वह उन्हें मार सकता है, यदि कोई भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) से नाराज है तो क्या वह उन्हें मार सकता है?’’

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा उनकी जान के पीछे पड़ी हुई है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह उनकी भी हत्या हो सकती है। केजरीवाल ने आशंका जताई है कि इंदिरा गांधी की तरह ही उनका पीएसओ उनकी हत्या कर सकता है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने पंजाब में एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘भाजपा एक दिन इंदिरा गांधी की तरह ही मेरे पीएसओ से ही मेरी हत्या करा देगी। मेरे अपने सुरक्षा अधिकारी भाजपा को रिपोर्ट करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा मेरी जान के पीछे पड़ी है, वे एक दिन मेरी हत्या करा देंगे।’’ केजरीवाल अपनी पार्टी के प्रचार के लिए पंजाब में हैं। आप राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के मोतीनगर क्षेत्र में एक रोड शो के दौरान एक व्यक्ति ने केजरीवाल को थप्पड़ मार दिया था। दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि दोषी आप का एक असंतुष्ट कार्यकर्ता है लेकिन पार्टी ने हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मेरी हत्या कर दी जायेगी और पुलिस कहेगी कि यह एक असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ता था। इसका क्या मतलब है, यदि कोई कांग्रेस कार्यकर्ता कैप्टन साहब (पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह) से नाराज है तो क्या वह उन्हें मार सकता है, यदि कोई भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) से नाराज है तो क्या वह उन्हें मार सकता है?’’

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि केजरीवाल की सुरक्षा में लगी इकाई प्रशिक्षित कर्मियों का एक पेशेवर समूह है जो पूरी तरह से अपने कर्तव्य के लिए प्रतिबद्ध है और वह उच्च स्तर के समर्पण और पेशेवर ढंग के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करता है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा, ‘‘यह इकाई सभी राजनीतिक दलों के कई उच्च गणमान्य लोगों के लिए सुरक्षा कवच प्रदान कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम में तैनात सुरक्षाकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध हैं।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए 50 कर्मियों का एक दल है। वे लोग सभी जगहों पर केजरीवाल की सुरक्षा करते हैं। भाजपा नेता विजेन्द्र गुप्ता ने सवाल किया कि आम आदमी पार्टी प्रमुख को अगर अपने पीएसओ पर संदेह है तो उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की। उन्होंने आरोप लगाकर पुलिसकर्मियों का अपमान किया है।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया, ‘‘चार मई को थप्पड़ पड़ने से पहले केजरीवाल ने अपने लाइजनिंग अधिकारी से अपने वाहन से सुरक्षा हटाने को कहा था। उनका निर्देश रोजनामचे में दर्ज है, जो मैं पहले ही बता चुका हूं। इस घटना का राजनीतिक लाभ लेने में असफल रहने पर केजरीवाल कह रहे हैं कि उनका पीएसओ भाजपा को रिपोर्ट करता है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि यदि केजरीवाल को अपने पीएसओ पर भरोसा नहीं है तो उन्हें यह बात पुलिस से कहनी चाहिए थी और उसे हटवा देना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि केजरीवाल ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है, वह सिर्फ इसका फायदा उठाना चाहते हैं और मीडिया में ऐसे बयान देकर लोगों का ध्यान भटका रहे हैं।’’ वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि गुप्ता को केजरीवाल के रोजनामचे के बारे में कैसे पता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो