लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः बीकानेर सीट पर अर्जुन राम मेघवाल लगा पाएंगे हैट्रिक? मौसेरे भाई मदन गोपाल मेघवाल दे रहे हैं टक्कर

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 23, 2019 08:23 IST

राजस्थान लोकसभा चुनावः बीकानेर लोकसभा सीट पर देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी जीत का चौका लगा पाएगी कि नहीं। साथ ही साथ सांसद अर्जुन राम मेघवाल हैट्रिक पर हैं। अगर वह जीत हासिल करते हैं तो लगातर तीन बार जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी होंगे। 

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 की वोटिंग के बाद आज मतगणना की जा रही है। इस बीच राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच है। वहीं, बीकानेर लोकसभा सीट पर देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी जीत का चौका लगा पाएगी कि नहीं। साथ ही साथ सांसद अर्जुन राम मेघवाल हैट्रिक पर हैं। अगर वह जीत हासिल करते हैं तो लगातर तीन बार जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी होंगे। 

बीकानेर लोकसभा सीट

बीकानेर लोकसभा सीट से इस समय बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल सांसद हैं। वह इस समय नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं। अर्जुन राम मेघवाल के सामने कांग्रेस ने उनके मौसेरे भाई मदन गोपाल मेघवाल को मैदान में उतारा है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई है। बता दे, बीजेपी 2004 से लेकर अबतक यहां जीत हासिल करते हुए आ रही है। उसने लगातार तीन बार यहां से चुनाव जीता और इस बार भी उसकी कोशिश रही कि वह जीत का चौका लगाए। वहीं, केंद्रीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल की कोशिश हैट्रिक लगाने की थी।

महाराजा करणी सिंह रहे चार बार सांसद 

बीकानेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपनी खोई जमीन को वापस पाने की जुगत में लगी हुई है। उसने आखिरी बार 1999 में चुनाव जीता था। वहीं, बीजेपी ने पहली बार 1996 में जीत हासिल की थी। इस सीट पर अभी तक 16 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं। जिसमें छह बार कांग्रेस, चार बार बीजेपी, एक बार भारतीय लोकदल, एक बार सीपीएम और चार बार निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा रहा है। यह निर्दलीय उम्मीदवार कोई और नहीं बल्कि महाराजा करणी सिंह थे। 1957 से 1971 तक इस सीट पर उन्ही का कब्जा रहा।

पिछले चुनाव के आंकड़े

चुनाव आयोग के मुताबिक, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख, 91 हजार, 425 थी, जिसमें से 9 लाख, 28 हाजर, 640 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और 58.35 फीसदी वोटिंग हुई थी। बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल के खाते में 5 लाख, 84 हजार, 932 वोट गए थे। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार शंकर पन्नू को 2 लाख, 76 हजार, 853 वोट मिले थे। कुल मिलाकर बीजेपी ने कांग्रेस को 3 लाख, 8 हजार, 79 वोटों के अंतराल से हराया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019बीकानेरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट