लाइव न्यूज़ :

पंजाब में गरजे अमित शाह- 84 के सिख विरोधी दंगे के गुनहगारों को नहीं बख्शेगी बीजेपी, सिद्धू को पाकिस्तान जाने को कहा

By भाषा | Updated: May 6, 2019 06:05 IST

शाह ने गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मंत्री और पूर्व भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर भी पुलवामा हमले के बाद उनके द्वारा दिये गये बयान को लेकर प्रहार किया और उन्हें पाकिस्तान चले जाने को कहा।

Open in App

1984 के सिख विरोधी दंगे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए ‘इंसाफ सुनिश्चित करने’ का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि इस दंगे के गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार पर अपने चुनावी वादे को पूरा नहीं करने को लेकर हमला किया। शाह ने गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मंत्री और पूर्व भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर भी पुलवामा हमले के बाद उनके द्वारा दिये गये बयान को लेकर प्रहार किया और उन्हें पाकिस्तान चले जाने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘1984 में हजारों सिख मार डाले गये और लेकिन किसी को सजा नहीं मिली। लेकिन मोदी सरकार के गठन के बाद इन लोगों के परिवारों को इंसाफ दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग (दंगे में) शामिल थे, वे चाहे जबलपुर में हों, कानुपर में हो या दिल्ली में, उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।’’ शाह ने कहा, ‘‘अबतक, बस एक (सज्जन कुमार को) जेल भेजा गया, लेकिन फेहरिस्त लंबी है। भाजपा सरकार उन लोगों को नहीं बख्शेगी जिन्होंने यह पाप किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कैप्टन साहब से पूछना चाहता हूं, आप सिख समुदाय का प्रतिनिधि बनना चाहते हैं, लेकिन आपकी पार्टी के नेता (कुमार) को तीन बार सांसद बनाया गया। तब आप कहां थे। पंजाब के लोगों को बताइए। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपने सिद्धू जी को मंत्री बनाया जिन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाया। कैप्टन साहब आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलवामा हमले के पीछे पाकिस्तान के आतंकवादियों का हाथ था लेकिन आपके मंत्री (सिद्धू)ने कहा कि आतंकवाद का कोई देश नहीं होता। भैया सिद्धू यदि आपको वाकई पाकिस्तान पसंद है तो दूसरे पंजाब (पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब) में जाकर बस जाओ।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहनवजोत सिंह सिद्धूपंजाब लोकसभा चुनाव 2019सनी देओलगुरदासपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?