लाइव न्यूज़ :

कोलकाता रोड शो में झड़प पर अमित शाह ने कहा- कुंठा में हैं टीएमसी के गुंडे, इसलिए हमला कर दिया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 14, 2019 21:12 IST

अमित शाह ने कहा, ''आज बीजेपी के रोड शो को कोलकाता में लगभग इसमें शामिल होने वाले हर नागरिक से रिस्पॉन्स मिल रहा था, टीएमसी के गुंडे कुंठा में थे और इसलिए उन्होंने रोड शो पर हमला कर दिया..।''

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता में अमित शाह के रोड शो में अराजकता, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- टीएमसी के गुंडे कुंठा में है इसलिए हमला कर दिया।पश्चिम बंगाल में 19 मई को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए 9 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के उत्तरी कोलकाता में सोमवार (14 मई) को रोड शो में अराजकता का सामना करने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि टीएमसी के गुंडे कुंठा में है इसलिए हमल कर दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमित शाह ने कहा, ''आज बीजेपी के रोड शो को कोलकाता में लगभग इसमें शामिल होने वाले हर नागरिक से रिस्पॉन्स मिल रहा था, टीएमसी के गुंडे कुंठा में थे और इसलिए उन्होंने रोड शो पर हमला कर दिया। मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहूंगा क्योंकि इस तरह की अराजकता के बाद भी रोड शो जारी रहा और सुनियोजित स्थान और समय पर संपन्न हुआ।''

बता दें कि अमित शाह के रोड शो के दौरान कुछ अराजक तत्वों के द्वारा आगजनी, पत्थरबाजी और काले झंडे दिखाने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया। इस दौरान कथित तौर पर आम नागरिकों, पत्रकारों और कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। पुलिस ने अराजकतत्वों से निपटने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लिया। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 19 मई 9 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस दौरान  दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीटों पर मतदान होगा। 2014 के आम चुनाव में ये सभी नौ सीटे टीएमसी के खाते में गई थीं लेकिन बीजेपी इस बार दावा ठोक रही है कि माहौल उसके पक्ष में हैं जिसे देखते हुए ममता बनर्जी सरकार की बौखलाहट सामने आ रही है। 

बता दें कि चुनाव के दौरान ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच तल्खी भी चरम पर देखी जा रही हैं। ममता बनर्जी कई बार पीएम मोदी पर निजी हमला कर चुकी हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया