लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः 18 अप्रैल को होगा इन दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 16, 2019 09:18 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण नांदेड़ और सुशील कुमार शिंदे सोलापुर से चुनाव लड़ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली चिकबलपुर से उम्मीदवर हैं.

Open in App

चुनाव के दूसरे चरण में 97 सीटों पर मतदान होना है. इसमें जनता पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा के अलावा कई पूर्व मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला करेगी. अभिनेता से नेता बने राजब्बर और हेमामालिनी जैसे फिल्मी सितारों के राजनीतिक सफर का फैसला भी इसी चरण में होना है. जद(एस) नेता एच. डी. देवगौड़ा कर्नाटक के तुमकुर से मैदान में हैं.महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण नांदेड़ और सुशील कुमार शिंदे सोलापुर से चुनाव लड़ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली चिकबलपुर से उम्मीदवर हैं. दिग्गज नेताओं में लोकसभा के उपसभापति थंबीदुरई तमिलनाडु के करूर और पीएमके नेता अबुमणि रामदौस तमिलनाडु के धरमपुरी से मैदान हैं. राकांपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए तारिक अनवर बिहार की कटिहार सीट से छठी बार चुनाव लड़ रहे हैं.मैदान में केंद्रीय मंत्रीमौजूदा केंद्रीय मंत्रियों में जितेंद्र सिंह जम्मू की उधमपुर और जुएल ओराम ओडिशा के सुंदरगढ़ से भाजपा के उम्मीदवार हैं. केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे डी. सदानंद गौड़ा बेंगलुरु उत्तर और पी. राधाकृष्णन दक्षिण में कन्याकुमारी से मैदान में हैं.यूपी पर होगी सबकी नजर दूसरे चरण में मतदान 12 राज्यों की 97 सीटों पर होगा लेकिन यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर सबकी नजर होगी. 2014 में इन सभी सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी. इस बार भाजपा का मुकाबला सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से है जिससे चुनाव ज्यादा रोचक हो गया है. किस्मत आजमा रहे फिल्मी सितारे उत्तरप्रदेश से दो फिल्मी सितारे मैदान में हैं. बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमामालिनी भगवान श्रीकृष्ण की भूमि मथुरा के रास्ते दूसरी बार लोकसभा पहुंचने की उम्मीद में हैं.4 लाख जाट, 2.5 लाख ब्राह्मण और लगभग 2.5 लाख राजपूत वोटरों वाली इस सीट पर रालोद के राजपूत और कांग्रेस के ब्राह्मण उम्मीदवार ने हेमामालिनी के लिए कड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. फतेहपुर सीकरी से राजब्बर भी जोर आजमाइश कर रहे हैं. 2 लाख जाट और 3 लाख ब्राह्मण मतदाताओं वाली इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के राजकुमार चहेर और बसपा के गुड्डू चौधरी से है. जद(एस) छोड़ बसपा में शामिल हुए दानिश अली भी अमरोहा सीट से मैदान में हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर