लाइव न्यूज़ :

अमेठी लोकसभा सीटः यहां हुई 53.48 फीसदी वोटिंग, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी हैं आमने-सामने

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 7, 2019 09:05 IST

लोकसभा चुनावः अमेठी लोकसभा सीट पर इस बार स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के बीच में कड़ी टक्कर देखी गई। दोनों नेताओं के भविष्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपाचवें चरण के मतदान के दौरान अमेठी लोकसभा सीट चर्चा में रही। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी मैदान में हैं। इस बार अमेठी सीट पर 53.48 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में औसतन वोटिंग 54.31 प्रतिशत रही है।  साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट पर करीब 52.38 फीसदी वोटिंग हुई थी।

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान सोमवार (छह मई) को करवाया गया। इस चरण में करीब 62.56 फीसदी हुई वोटिंग हुई है। खास बात यह है कि पाचवें चरण के मतदान के दौरान अमेठी लोकसभा सीट चर्चा में रही। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी मैदान में हैं। 

अमेठी लोकसभा सीट पर इस बार स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के बीच में कड़ी टक्कर देखी गई। दोनों नेताओं के भविष्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया और 23 मई को रिजल्ट जारी होने पर कौन इस सीट पर कब्जा जमाएगा इसका निर्णय हो जाएगा। इस बार अमेठी सीट पर 53.48 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में औसतन वोटिंग 54.31 प्रतिशत रही है। 

बताते चलें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट पर करीब 52.38 फीसदी वोटिंग हुई थी। अगर देखा जाए तो इस बार एक फीसदी से ज्यादा वोट पड़े हैं। वहीं, इस लोकसभा चुनाव में यहां से कुल 27 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। 

पूरे चुनाव प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी विकास के मुद्दे पर राहुल गांधी को घेर रही थीं। स्थानीय लोगों और पत्रकारों का कहना था कि राहुल गांधी इस बार अमेठी सीट से संकट में हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 1.07 लाख वोट से जीत पाए थे। 2009 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी 3.70 लाख वोट से जीते थे। 

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भी वोट डाले जा चुके हैं। अमेठी में राहुल गांधी के लिए राहत की बात रही है कि सपा-बसपा गठबंधन ने इस सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमेठीस्मृति ईरानीराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा