लाइव न्यूज़ :

RLD प्रमुख अजीत सिंह ने कहा- इस बार बेरोजगारी है बहुत बड़ा मुद्दा, नोटबंदी ने असंगठित क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को किया बर्बाद

By भाषा | Updated: April 9, 2019 15:15 IST

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे सिंह के अनुसार किसानों का बकाया इस गन्ना क्षेत्र में प्रमुख मुद्दों में से एक है। उन्होंने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया 10,000 करोड़ रुपये से अधिक है। मोदी ने लाल किले से भाषण दिए थे कि उनकी सरकार ने गन्ना किसानों को 89 प्रतिशत राशि चुका दी है।

Open in App

रालोद प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि अगर उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से जीत मिलती है तो किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाना और औद्योगिक समृद्धि उनकी प्राथमिकता होगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ ‘महागठबंधन’ में शामिल राष्ट्रीय लोक दल के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नोटबंदी के कदम ने इलाके में असंगठित क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।सिंह ने कहा, ‘‘किसानों को एक साल से भी अधिक समय से अपना बकाया नहीं मिला जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलों को गन्ना बेचकर 14 दिन के भीतर उनका बकाया चुकाने का वादा किया था।’’ उन्होंने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में मतदान से दो दिन पहले कहा, ‘‘मोदी सच नहीं बोलते।’’ ‘महागठबंधन’ के मुजफ्फरनगर से उम्मीदवार 2014 में बागपत से चुनाव हार गए थे और इस बार उन्हें चुनाव जीतने का भरोसा है। उनके बेटे जयंत चौधरी को बागपत से गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया है।पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे सिंह के अनुसार किसानों का बकाया इस गन्ना क्षेत्र में प्रमुख मुद्दों में से एक है। उन्होंने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया 10,000 करोड़ रुपये से अधिक है। मोदी ने लाल किले से भाषण दिए थे कि उनकी सरकार ने गन्ना किसानों को 89 प्रतिशत राशि चुका दी है।80 वर्षीय नेता ने कहा, ‘‘लेकिन जनता को महसूस हुआ कि मोदी सच नहीं बोलते। उनके शब्दों और आंकड़ों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।’’ यह पूछे जाने पर कि चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने मुजफ्फरनगर को क्यों चुना, इस पर उन्होंने कहा कि वह जिले में औद्योगिक समृद्धि वापस लाना चाहते हैं वह चाहते हैं किसानों का कर्ज माफ हो और उनका बकाया अदा किया जाए।रालोद प्रमुख ने कहा, ‘‘मुजफ्फरनगर भारत का सबसे अमीर जिला है। अधिकतम संख्या में ट्रैक्टर यहां बेचे जाते हैं। यहां 87 औद्योगिक इकाइयां हैं। यहां इस्पात उद्योग भी हैं लेकिन अब सब खत्म हो चुके हैं। मेरी सबसे बड़ी चुनौती समृद्धि लौटाना है। आसान नहीं है लेकिन यह किया जाना चाहिए।’’उन्होंने कहा, ‘‘बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा है। नोटबंदी ने असंगठित क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।’’ उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के तहत सपा 37 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, बसपा 38 पर और रालोद तीन सीटों पर। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराष्ट्रीय लोक दलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील