लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा मुख्यालय में लड्डू बन रहे हैं, पूरियां भी तली जा रही हैं, शुरुआती रुझानों में NDA आगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 4, 2024 08:39 IST

Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है और यही कारण है कि दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में लड्डू भी बन रहे हैं और पूरियां भी तली जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो गई है भाजपा अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैभाजपा मुख्यालय में लड्डू भी बन रहे हैं और पूरियां भी तली जा रही हैं

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो गई है। शाम तक साफ हो जाएगा कि केंद्र में मोदी सरकार की तीसरी बार वापसी होगी या सत्ता का चाबी 10 साल बाद किसी और के हाथ में जाएगी। भाजपा अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है और यही कारण है कि दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में लड्डू भी बन रहे हैं और पूरियां भी तली जा रही हैं। 

मतगणना के लिए इलेक्शन कमीशन ने पुख्ता तैयारियां की हैं। मतगणना स्थाल के अंदर जो लोग जा रहे हैं वे ECI के दिशा-निर्देश के अनुसार ही जा रहे हैं। एक्जिट पोल्स में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिलता दिखाया गया था लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों को जीत का पूरा भरोसा है। 

कांग्रेस ने कहा है कि एग्जिट पोल की 'पोल' आने वाले कुछ घंटों में खुल जाएगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मतगणना के दिन अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार हैं। सभी लोग अपनी विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े हैं।

हालांकि मतगणना से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ गंभीर आरोप लगाए। भूपेश बघेल ने आशंका जताई कि राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान के बाद कई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के नंबर बदल गए हैं। बघेल इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। बघेल ने दावा किया कि चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए मतदान में इस्तेमाल की गई कई मशीनों के नंबर फार्म 17 सी में उल्लेखित संबंधित बूथों की मशीनों के विवरण से मेल नहीं खाते हैं।

बघेल के आरोपों को खारिज करते हुए राजनांदगांव लोकसभा सीट के रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि शिकायत निराधार और तथ्यों से परे है। रिटर्निंग अधिकारी ने कहा है कि मतगणना के दौरान मशीन व दस्तावेजों का मिलान कर लिपिकीय त्रुटियों को ठीक किया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 8360 उम्मीदवार सियासी मैदान में थे। इसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शशि थरूर, शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश यादव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

कब-कब हुए मतदान?

पहला चरण: 19 अप्रैल 2024 (102 सीट)दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024 (89 सीट)तीसरा चरण: 7 मई 2024 (94 सीट)चौथा चरण: 13 मई 2024 (96 सीट)पांचवां चरण: 20 मई 2024 (49 सीट)छठा चरण: 25 मई 2024 (57 सीट)सातवां चरण: 1 जून (57 सीट)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024BJPकांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"