लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: हिमाचल प्रदेश में मोदी लहर की 'आंधी', 37 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

By भाषा | Updated: May 24, 2019 13:24 IST

लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां पर लोकसभा की 4 सीट ही है। हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांगड़ा, मंडी, शिमला और हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग ठाकुर ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की है।सबसे ज्यादा मंडी में 15 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई।

हिमाचल प्रदेश में बसपा के चार प्रत्याशियों सहित 37 उम्मीदवारों की लोकसभा चुनाव 2019 में जमानत जब्त हो गई है। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर कुल 45 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 37 प्रत्याशी अपनी 25,000 रुपये की जमानत राशि बचाने के लिए अनिवार्य 16.67 प्रतिशत वोट भी नहीं जुटा सके।

सबसे ज्यादा मंडी में 15 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई। वहीं, हमीरपुर और कांगड़ा में नौ-नौ और शिमला से चार प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। शिमला, बसपा और हमीरपुर में तो बसपा प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। 

प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां पर लोकसभा की 4 सीट ही है। हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांगड़ा, मंडी, शिमला और हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। हमीरपुर सीट से जहां अनुराग ठाकुर ने जीत का चौका लगा लिया है।

 वहीं, रामस्वरूप शर्मा ने दूसरी बार जीत दर्ज की है।रामस्वरूप शर्मा दूसरी बार जीते हैं। अनुराग ठाकुर ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को हराया है। रामलाल ठाकुर चौथी बार लोकसभा चुनाव हारे हैं। मंडी से रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को हराया है।

 वहीं, शिमला से सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के धनी राम शांडिल को मात दी है। बता दें कि 2014 में भी भाजपा ने हिमाचल की चारों सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं, 2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 3-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं, कांगड़ा सीट से भाजपा के किशन कपूर ने पवन काजल को हराया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos