लाइव न्यूज़ :

जया प्रदा के खिलाफ दर्ज करवाया गया केस, मायावती के खिलाफ की थी ये टिप्पणी   

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 22, 2019 09:42 IST

जया प्रदा के खिलाफ नॉन कॉग्निजेबल रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। दरअसल, जया प्रदा ने आजम खान के बयान के बाद कहा था, 'मायावती जी आपको एक बार सोचना चाहिए कि उनकी (आजम खान) एक्स-रे जैसी आखें आपके ऊपर भी कहां-कहां डालकर देखेंगी।'

Open in App

समाजवादी पार्टी (एसपी) से उम्मीदवार आजम खान ने भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद जया प्रदा ने मायावती से कहा था कि उन्हें आजम खान के बारे में एक बार सोचना चाहिए कि उनकी आंखें उनके (मायावती) ऊपर कहां-कहां देखेंगी। जया प्रदा की इस टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ नॉन कॉग्निजेबल रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।    समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक, जया प्रदा के खिलाफ नॉन कॉग्निजेबल रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। दरअसल, जया प्रदा ने आजम खान के बयान के बाद कहा था, 'मायावती जी आपको एक बार सोचना चाहिए कि उनकी (आजम खान) एक्स-रे जैसी आखें आपके ऊपर भी कहां-कहां डालकर देखेंगी।'आपको बता दें कि आजम खान ने एक चुनावी सभा में जया प्रदा को लेकर कहा था, 'मैं उन्हें (जया प्रदा) को रामपुर लेकर आया था। आप इस बात के गवाह है कि मैंने किसी को भी उनका शरीर छूने नहीं दिया। उनका असली चेहरा पहचानने में आपको 17 साल लगे लेकिन मैं केवल 17 दिन में जान गया कि वह अंडर*** खाकी रंग का पहनती हैं।' हलांकि, बाद में विवाद बढ़ने के बाद आजम ने सफाई दी कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

आजम और जया प्रदा के आपसी रिश्ते पिछले कुछ वर्षों में बेहद तल्ख रहे हैं। आजम खान हालांकि साल 2004 में जया प्रदा के पक्ष में थे। माना जाता है कि उन्होंने ही जया प्रदा को तब रामपुर से सपा का टिकट दिलवाया था। इसके बाद समीकरण बदलते चले गये और 2009 के बाद से दोनों के बीच कई मौकों पर जुबानी जंग और तनातनी देखी जाती रही है। 

जया प्रदा 2004 और 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर से समाजवादी पार्टी की ओर से सासंद रही हैं। बाद में 2010 में उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया। जया प्रदा पिछले ही महीने बीजेपी से जुड़ी हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजयाप्रदारामपुरमायावतीआज़म खानसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण