लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के खिलाफ निर्णायक है लोकसभा चुनाव: फारूक अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: April 8, 2019 05:47 IST

फारूक ने कहा कि देश के अधिकतर हिस्से में किसान व्यथित हैं और पिछले पांच साल में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं । पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास परिदृश्य की स्थिति भी बहुत विकट है।

Open in App

नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि यह लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है कयोंकि इस बार देश मोदी सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है । फारूक ने कहा कि देश की जनता पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार की ‘‘अशिष्ट और दुर्भावनापूर्ण’’ नीतियों के कारण पीड़ित हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसान, बेरोजगार युवक, कलाकार, अल्पसंख्यक, प्रत्येक वर्ग के लोग पीड़ित हैं । प्रत्येक बड़ा सेक्टर खंडहर बन गया है । देश भर में लोग इस भाजपा सरकार से उब चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के चुनाव से पहले लोगों से जो भी वादा किया था वह फुस्स साबित हुआ है ।’’

फारूक ने कहा कि देश के अधिकतर हिस्से में किसान व्यथित हैं और पिछले पांच साल में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं । पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास परिदृश्य की स्थिति भी बहुत विकट है। उन्होंने दावा किया, ‘‘मोदी के सत्ता में आने के बाद से हमारा राज्य पीड़ित है । कश्मीर को भारतीय रेलवे परिदृश्य पर लाने का कोई प्रयास नहीं किया गया । पहले कश्मीर को रेलवे के माध्यम से देश के शेष हिस्से से जोड़ने की समय सीमा 2014 निर्धारित की गयी थी । दुर्भाग्य से इस समय सीमा को बढ़ा कर 2022 कर दिया गया है ।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावफारूक अब्दुल्लानरेंद्र मोदीजम्मू और कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर