लाइव न्यूज़ :

बिहार में अंतिम चरण के लिए दिग्गजों ने लगाई एड़ी-चोटी का जोर, आठ सीटों में से छह सीटों पर हैं पुराने योद्धा आमने-सामने

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2019 17:04 IST

काराकाट में रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा का मुकाबला जदयू के महाबली सिंह से हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में राजद की कांति सिंह से सीधा मुकाबला था. जदयू के महाबली सिंह तीसरे नंबर पर थे. आरा, बक्सर, सासाराम सुरक्षित और पाटलिपुत्र में पुराने योद्धा आमने-सामने लड़ाई में हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनालंदा में कौशलेंद्र कुमार का मुकाबला हम के अशोक कुमार आजाद से है.बक्सर में भाजपा के अश्विनी चौबे व राजद के जगदानंद सिंह, आरा में भाजपा के आरके सिंह व भाकपा- माले के राजू यादव के बीच सीधा मुकाबला है.

बिहार में सातवें और अंतिम चरण के तहत 19 मई को आठ लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है. इन आठ सीटों में से छह सीटों पर पुराने योद्धा आमने-सामने हैं. नालंदा व पटना साहिब में पिछले लोकसभा चुनाव में जीते प्रत्याशी को नये उम्मीदवार से मुकाबला है. 

इस तरह से इसबार मुकाबला दिलचस्प होगा कि 2014 में जिसे शिकस्त देकर सीट निकालने में योद्धा सफल हुए थे, इसबार उन्हें कामयाबी मिलेगी या नहीं? वहीं दूसरी तरफ पिछले चुनाव में हारने वाले इसबार बदला लेने के लिए एड़ी-चोटी एक करेंगे.  नालंदा में कौशलेंद्र कुमार का मुकाबला हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अशोक कुमार आजाद से है. वहीं, पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा की टक्कर भाजपा के रविशंकर प्रसाद से है. जबकि जहानाबाद में सीधी टक्कर जदयू के चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का राजद के सुरेंद्र यादव से है.

पिछले लोकसभा चुनाव में जीते राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के डॉ अरुण कुमार इस बार राष्ट्रीय समता पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं. 

काराकाट में रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा का मुकाबला जदयू के महाबली सिंह से हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में राजद की कांति सिंह से सीधा मुकाबला था. जदयू के महाबली सिंह तीसरे नंबर पर थे. आरा, बक्सर, सासाराम सुरक्षित और पाटलिपुत्र में पुराने योद्धा आमने-सामने लड़ाई में हैं.

वहीं, छठे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद एनडीए व महागठबंधन के सभी स्टार प्रचारक अपनी पूरी ताकत सातवें व अंतिम चरण के लिए लगा दिये हैं. 

सासाराम में मीरा कुमार और छेदी पासवान के बीच मुकाबला 

दोनों ही गठबंधनों के उम्मीदवार भी दिन-रात मेहनत कर सीट बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. सबसे अधिक चौथी बार सासाराम में कांग्रेस की मीरा कुमार व भाजपा के छेदी पासवान एक-दूसरे के सामने हैं. 2014 में छेदी पासवान ने मीरा कुमार को हराया था.  वहीं, पाटलिपुत्र में भी लगातार दूसरी बार भाजपा के रामकृपाल यादव और राजद की मीसा भारती के बीच मुकाबला है. बक्सर में भाजपा के अश्विनी चौबे व राजद के जगदानंद सिंह, आरा में भाजपा के आरके सिंह व भाकपा- माले के राजू यादव के बीच सीधा मुकाबला है.

नालंदा में कौशलेंद्र कुमार का मुकाबला हम के अशोक कुमार आजाद से है. उन्होंने पिछली बार लोजपा के सत्यानंद शर्मा को हराया था. पटना साहिब में कांग्रेस के शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा पिछले चुनाव में भाजपा से जीत दर्ज किये थे. उन्होंने कांग्रेस के कुणाल सिंह को हराया था. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारबक्सरसासारामनालंदा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर