लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः अब पांच बूथों का चयन कर EVM के वोटों की ऐसे होगी जांच, जारी किए गए निर्देश

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 17, 2019 09:38 IST

लोकसभा चुनाव 2019ः भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन विभाग को निर्देश दिए हैं, जिसके आधार पर राजस्थान के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इन निर्देश दिए गए हैं और निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

Open in App

राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों के लिए 23 मई को होने वाली मतगणना के दौरान हर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र के 5-5 मतदान केंद्रों का रैंडमली चयन किया जाएगा। इसके बाद ईवीएम के वोटों और वीवीपैट की पर्चियों से वोट का मिलान किया जाएगा। 

इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन विभाग को निर्देश दिए हैं, जिसके आधार पर प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इन निर्देश दिए गए हैं और निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

निर्देशों के अनुसार, मतगणना के दौरान ही हर विधानसभा क्षेत्र के 5 मतदान केंद्रों का लॉटरी से चयन होगा। यह चयन प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर, लोसकभा प्रत्याशियों, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न करवाई जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि पूर्व में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार हर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र का चयन कर उसकी ईवीएम के मतों एवं वीवीपैट की पर्चियों से वोटों का मिलान कर मतों की जांच की थी।

विधानसभा के पांच मतदान केंद्रों के चयन के बाद संबंधित मतदान केंद्रों की ईवीएम के मतों एवं वीवीपैट की पर्चियों के माध्यम से मतों का मिलान किया जाएगा। मिलान की प्रक्रिया मतगणना के आखिरी राउंड समाप्त होने पर की जाएगी। 

इस प्रकार 25 लोकसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले 200 विधानसभा क्षेत्रों के आधार पर राज्य में कुल एक हजार मतदान केंद्रों की ईवीएम के मतों एवं वीवीपैट की पर्चियों से मतों का मिलान कर प्रमाणीकरण किया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना  में यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह