लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव मतगणना: रेडियो टीवी नहीं, बल्कि इस बार स्मार्टफोन से अपडेट लेते रहे इस राज्य के लोग

By भाषा | Updated: May 23, 2019 13:21 IST

इस बार उनके पास परिणामों की खबर देने के लिए न तो रेडियो और न ही टेलीविजन ज्यादा दिखा बल्कि स्मार्टफोन ही नजर आया। जहां कहीं भी चार लोग बैठे नजर आए उनमें से एक न एक जरूर स्मार्टफोन पर लाईव चैनल पर नतीजों की जानकारी ले रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की सभी 25 सीटों पर भाजपा की बढ़त ने राजनीतिक विश्लेषकों को जरूर चौंकाया। राज्य में उस पार्टी की बढ़त रहती है जिसकी राज्य में सरकार हो।

लोकसभा चुनावों के परिणामों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता देखी गयी हालांकि पहली बार परंपरागत रेडियो और टेलीविजन की जगह स्मार्टफोन से ज्यादा अपडेट लेते रहे। इसके साथ ही व्हाट्सएप व फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों पर भी सुबह से ही चर्चा शुरू हो गयी। राज्य की 25 लोकसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई और जयपुर में चाय की थड़ी हो या बीकानेर के पाटे, लोग चुनाव परिणामों को लेकर चर्चा करते दिखे।

हालांकि इस बार उनके पास परिणामों की खबर देने के लिए न तो रेडियो और न ही टेलीविजन ज्यादा दिखा बल्कि स्मार्टफोन ही नजर आया। जहां कहीं भी चार लोग बैठे नजर आए उनमें से एक न एक जरूर स्मार्टफोन पर लाईव चैनल पर नतीजों की जानकारी ले रहा था।

जयपुर में आरटीओ के सामने एक युवक सतीश कुमार ने कहा, 'सब तो स्मार्टफोन पर लाइव आ रहा है तो टीवी कौन देखे, रेडियो कौन सुने?' राज्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जो उत्साह एक्जिट पोल आने के बाद दिख रहा था वह शुरुआती रूझानों के बाद और मजबूत हो गया।

पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ता यहां सिविल लाइंस में भाजपा मुख्यालय में सुबह से बड़ी तादाद में नजर आ रहे थे। यह संख्या धीरे धीरे बढती गयी। एक कार्यकर्ता ने शुरुआती रूझान के बाद ही कहा, 'मिठाई मंगवा ली गयी, जश्न होगा।' वहीं कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पिछले दो दिन की शांति दोपहर तक एक तरह से सन्नाटे में बदलती नजर आई। कोई बड़ा नेता मुख्यालय में नहीं दिखा।

वहां सुस्ता रहे मीडियाकर्मियों के बीच इक्का दुक्का कार्यकर्ता जरूर बीच बीच में नजर आए। राज्य की सभी 25 सीटों पर भाजपा की बढ़त ने राजनीतिक विश्लेषकों को जरूर चौंकाया। आमतौर पर राज्य में उस पार्टी की बढ़त रहती है जिसकी राज्य में सरकार हो। लेकिन इस बार शुरुआती रूझान ही इस आम धारणा के विपरीत दिखे।

इस बारे में पूछे जाने पर एक बुजुर्ग ने कहा,' हमने तो पहले ही कहा था, 'मोदी से वैर नहीं, वसुंधरा तेरी खैर नहीं।' उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले यह नारा चला था जो लोकसभा चुनाव में एक तरह से सही साबित हुआ है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"