लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद रामचरित्र निषाद ने अपना इस्तीफा पार्टी मुख्यालय के चौकीदार को सौंपा, बताई ये बड़ी वजह

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 23, 2019 15:15 IST

रामचरित्र निषाद को समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है और उसने इस सीट पर अपना प्रत्याशी बदल दिया। रामचरित्र निषाद ने अभी हाल ही में सपा का दामन थामा थामा था। ऐसा उन्होंने अखिलेश यादव की मौजूदगी में किया था।

Open in App

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मछलीशहर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मौजूदा सांसद रामचरित्र निषाद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार (23 अप्रैल) को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय के चौकीदारी को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने अपना इस्तीफा बीजेपी मुख्यालय के चौकीदार को सौंप दिया है। 

उन्होंने कहा, 'इस्तीफा देने की वजह यह नहीं है कि मेरा टिकट काट दिया गया, इसके लिए मुझे कोई तकलीफ नहीं है। तकलीफ सिर्फ इस बात की है जो व्यक्ति पांच साल पहले हमसे दो लाख वोटों से हारा हो उसको उठाकर टिकट दे दिया गया। वही हमको पीड़ा है। अगर स्थानीय नेता या पदाधिकारी को टिकट दिया जाता तो मुझे कोई दिक्कत नहीं थी इसीलिए बीजेपी से इस्तीफा दिया।'

आपको बता दें कि बीते दिन सोमवार (22 अप्रैल) को रामचरित्र निषाद को समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है और उसने इस सीट पर अपना प्रत्याशी बदल दिया। रामचरित्र निषाद ने अभी हाल ही में सपा का दामन थामा थामा था। ऐसा उन्होंने अखिलेश यादव की मौजूदगी में किया था।

गौरतलब है कि बीजेपी ने रामचरित्र निषाद का इस बार मछलीशहर लोकसभा सीट से टिकट काट दिया और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए बीपी सरोज को टिकट दिया गया।  निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद के बीजेपी में शामिल होना महागठबंधन के लिए झटका माना जा रहा था। पूर्वांचल की 25 सीटों निषाद पार्टी का मजबूत वोटबैंक है। 

रामचरित्र निषाद को सपा में शामिल कर अखिलेश यादव ने निषाद वोट के डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है। मिर्जापुर सीट से राजग ने अपना दल (एस) नेता व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को जबकि कांग्रेस ने अपने पुराने उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। इस सीट के लिए मतदान अंतिम चरण में 19 मई को होना है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह