लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः चुनाव प्रचार के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उठाया अनोखा कदम, ट्रैक्टर के सहारे मतदाताओं दिल जीतने में जुटे

By बलवंत तक्षक | Updated: May 1, 2019 08:34 IST

Open in App

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर सड़कों पर निकल पड़े हैं. खुद हुड्डा ट्रैक्टर चला रहे हैं और कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके ट्रैक्टर पर सवार हैं. हुड्डा हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनके बगल की रोहतक सीट से उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा मैदान में हैं.सोनीपत और रोहतक जाट बहुल लोकसभा क्षेत्र हैं. बड़ी तादात में लोग खेती-किसानी के धंधे से जुड़े हैं, इसलिए हुड्डा खेती के प्रतीक ट्रैक्टर पर सवार होकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं, जबकि उनके बेटे खुली गाड़ी में प्रचार कर रहे हैं. चूंकि, हुड्डा को सोनीपत में ज्यादा समय देना पड़ रहा है. इसलिए बेटे दीपेंद्र की मदद के लिए रोहतक में उनकी मां आशा हुड्डा ने मोर्चा संभाल रखा है.सोनीपत में हुड्डा का मुकाबला भाजपा सांसद रमेश कौशिक से है. जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला को मैदान में उतरा गया है. भाजपा पर हमला करते हुए हुड्डा कहते हैं कि पार्टी ने एक भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया. यही वजह है कि राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों से वोट मांगे जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत नकली पार्टी है और इसका राष्ट्रवाद भी उतना ही नकली है. रोहतक में दीपेंद्र का मुकाबला शर्मा से रोहतक में दीपेंद्र का मुकाबला पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा से है. डॉ. शर्मा तीन बार सांसद रह चुके हैं और हाल ही भाजपा में शामिल हुए हैं. भाजपा ने उन्हें रोहतक में दीपेंद्र को चौका लगाने से रोकने के लिए मैदान में उतारा है.सोनीपत से भूपेंद्र हुड्डा और रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा को संसद में पहुंचने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह की रैलियों का कार्यक्र म तय किया जा रहा है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाना लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?