लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक 252 शिकायतें दर्ज, बीजेपी पर सबसे ज्यादा

By भाषा | Updated: May 6, 2019 20:52 IST

दिल्ली के सीईओ दफ्तर ने बताया कि 10 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद से 3.51 लाख पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटाए दिए गए हैं। पुलिस ने आबकारी कानून के तहत 1297 प्राथमिकी दर्ज की है और 1293 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में राजनीतिक पार्टियों और अन्य के खिलाफ बीते 10 मार्च के बाद अब तक 250 से ज्यादा प्राथमिकियां और रोजनामचा आम (डेली डायरी एंट्री) दर्ज किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राजनीतिक पार्टियों के खर्च पर नजर रखने के लिए बनाई गई दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी की सांख्यिकी निगरानी टीम ने 4.08 करोड़ रुपए नकद और 1412 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

दिल्ली के सीईओ के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के सिलसिले में अब तक कुल 252 प्राथमिकियां या डीडी दर्ज किए गए हैं।’’ बयान के मुताबिक, ‘‘इनमें आम आदमी पार्टी के खिलाफ 16 प्राथमिकी, 12 डीडी...भाजपा के खिलाफ 17 प्राथमिकी, 19 डीडी....कांग्रेस के खिलाफ पांच प्राथमिकी और 15 डीडी...बसपा के खिलाफ दो प्राथमिकी, समाजवादी पार्टी के खिलाफ एक डीडी...माकपा के खिलाफ दो प्राथमिकी और तीन डीडी...एवं अन्य या गैर-राजनीतिक इकाइयों के खिलाफ 156 प्राथमिकी और चार डीडी दर्ज की गई है।’’

दिल्ली के सीईओ दफ्तर ने बताया कि 10 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद से 3.51 लाख पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटाए दिए गए हैं। पुलिस ने आबकारी कानून के तहत 1297 प्राथमिकी दर्ज की है और 1293 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने 668 गैर-लाइसेंसी हथियार और 2639 कारतूस एवं विस्फोटक भी जब्त किए हैं। सीआरपीसी और दिल्ली पुलिस कानून की विभिन्न धाराओं के तहत अब तक 1,07,517 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होंगे। इस बीच, सीईओ दफ्तर ने दिल्ली सरकार के विभागों से कहा है कि वे मंजूरी के लिए भेजे जाने वाले प्रस्ताव ऑनलाइन भेजें। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को लिखे गए एक पत्र में सीईओ ने कहा कि वह अब किसी ऑफलाइन प्रस्ताव पर विचार नहीं करेगा।

सीईओ दफ्तर ने कहा कि आचार संहिता के प्रावधानों और इससे संबंधित दिशानिर्देशों के मुताबिक, विभिन्न प्रस्तावों के लिए रियायत मांगने के लिए एक ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू किया गया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो