लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी को भी दिया टिकट, लोकसभा की एक और लिस्ट जारी की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 19, 2024 16:18 IST

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। खास बात ये है कि सपा ने गाजीपुर सीट से माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई को टिकट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी ने लोकसभा की एक और लिस्ट जारी कीसमाजवादी पार्टी ने मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी को भी दिया टिकटसपा ने गाजीपुर सीट से माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई को टिकट दिया है

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। खास बात ये है कि सपा ने गाजीपुर सीट से माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई को टिकट दिया है।

इस लिस्ट के अनुसार सपा के प्रत्याशी

मुजफ्फरनगर (3) -  हरेंद्र मलिकआंवला (24) -   नीरज मौर्यशाहजहांपुर (27) -  राजेश कश्यपहरदोई (31) - श्रीमती उषा वर्मामिश्रिख (32) -  रामपाल राजवंशीमोहनलालगंज (34) -  आरके चौधरीप्रतापगढ़ (39) - डॉ. एसपी सिंह पटेलबहराइच (56) -  रमेश गौतमगोंडा (59) - श्रीमती श्रेया वर्मागाज़ीपुर (75)  अफजाल अंसारीचंदौली (76) - वीरेन्द्र सिंह

बता दें कि इससे पहले भी सपा अपने उम्मीदवारों का एक लिस्ट निकाल चुकी है। इसके अनुसार  मैनपुरी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मौजूदा सांसद डिंपल यादव और लखनऊ सीट से सपा के मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा संभल से शफीकुरर्हमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, एटा से देवेश शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर से राजा रामपाल, बांदा से शिव शंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी और गोरखपुर से काजल निषाद को सपा ने उम्मीदवार बनाया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस चुनाव में पीडीए यानी कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक का नारा दिया है। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा का कांग्रेस से गठबंधन और कांग्रेस को दी जाने वाली सीटों पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने तक उनकी पार्टी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में हिस्सा नहीं लेगी। सपा ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीट की पेशकश की है, जबकि कांग्रेस और अधिक सीट मांग रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवमुख्तार अंसारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए