लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: वायरल होता संदेश 'चैलेंज वोट', कितना सच और कितना झूठ, जानिए पीछे की वजह

By आकाश चौरसिया | Updated: April 11, 2024 13:10 IST

Lok Sabha Election 2024: दावा करके बताया जा रहा है कि जब आप पोलिंग बूथ पर पहुंचते हैं और पाते हैं कि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो बस अपना आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाएं और धारा 49ए के तहत "चैलेंज वोट" मांगें और अपना वोट डालें।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Election 2024: चैलेंज वोट के जरिए कर दिया दावा Lok Sabha Election 2024: जब फैक्ट चेक हुआ, तो परत दर परत खुलीLok Sabha Election 2024: धारा 42 ए की परिभाषा उल्टी निकली

Lok Sabha Election 2024: आजकल एक संदेश काफी वायरल हो रहा है, जिसमें 'चैलेंज वोट' और भारतीय नागरिकों के मतों के अधिकार की बात सोशल मीडिया पर बात की जा रही है। यह सब तब हो रहा है जब अगले हफ्ते लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव करीब सात चरणों में होंगे और इनके नतीजे आगामी 4 जून, 2024 को आएंगे। 

अब दावा क्या किया जा रहा है..जब आप पोलिंग बूथ पर पहुंचते हैं और पाते हैं कि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो बस अपना आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाएं और धारा 49ए के तहत "चैलेंज वोट" मांगें और अपना वोट डालें।अगर आपको लगता है कि किसी ने आपका वोट पहले ही डाल दिया है, तो "टेंडर वोट" मांगें और अपना वोट डालें। यदि किसी मतदान केंद्र पर 14 फीसदी से अधिक टेंडर वोट दर्ज किए जाते हैं, तो ऐसे मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान कराया जाएगा।

सच क्या है, आइए जानते हैं..बात ये आती है कि अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो आप अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाएं और कहें कि धारा 49 ए के तहत उन्हें मत देने का अधिकार है और इस कारण वो मत डालने आए हैं। 

हालांकि, ये भी गलत जानकारी है। अगर किसी का भी नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं है तो सीधे तौर पर वोट नहीं कर सकता है। चुनाव आयोग (ECI) उन सभी लोकसभा क्षेत्र में जिन्होंने अपने नाम दर्ज करवाएं हैं, उनका नाम मतदाता सूची में है, तो उसे वोटर आईडी पहुंचा दी है। सिर्फ इसलिए कि किसी के पास अपना मतदाता पहचान पत्र है, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें निश्चित रूप से मतदान करने की अनुमति दी जाएगी, क्योंकि यह अनिवार्य है कि मतदान करने के लिए उनका नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है।

अब चैलेंज वोट क्या है? संदेश में ये भी कहा कि आप चैलेंज वोट के तहत दावा करें और धारा 49 ए के तहत यह कहें..हालांकि, मौजूद पीठासीन अधिकारीयों के लिए हैंडबुक में वास्तव में 'चुनौतीपूर्ण वोट' का उल्लेख है। इस बीच, 'चुनाव संचालन नियम, 1961' की धारा 49ए 'इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के डिजाइन' का वर्णन करती है, और इसका 'चैलेंज वोट' से कोई लेना-देना नहीं है।

दूसरे स्टेटमेंट सही है, जिसमें कहा गया है कि अगर आपके वोट पहले ही डाल दिया गया है तो आप अपना वोट टेंडर वोट के अंर्तगत दे सकते हैं। यह इसलिए भी सही है क्योंकि चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 42 के अनुसार, यदि मतदान अधिकारी किसी व्यक्ति को बताता है कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है, तो उसे तुरंत इसे पीठासीन अधिकारी के ध्यान में लाना चाहिए।

इस तरह के केस में पीठासीन अधिकारी से आप पूछकर अपनी पहचान की पुष्टि करें। टेंडर बैलट पेपर बिल्कुल बैलट पेपर की तरह balloting unit पर डिस्पले होता है, इसके साथ इसे टेंडरेट बैलट पेपर की संज्ञा दी जाती रही  है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४दिल्ली लोकसभा चुनाव २०२४महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी