लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: पांचवें चरण में किसका चलेगा जोर!, 49 सीटों पर जमकर पड़े वोट, जानें 6 बजे की स्थिति

By संदीप दाहिमा | Updated: May 20, 2024 18:11 IST

Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Live Voting on 49 seats in 8 states: पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग, यहां देखें लोकसभा चुनाव का हर अपडेट सबसे पहले

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2024, आज पांचवें चरण का मतदान, देखें लाइव अपडेटLok Sabha Election 2024 Live: पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंगFifth Phase Live Voting on 49 seats in 8 states

Lok Sabha Election 2024 Live: पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग, यहां देखें लोकसभा चुनाव का हर अपडेट सबसे पहले 

देशभर में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट, महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल की सात संसदीय सीट, बिहार की पांच संसदीय सीट, झारखंड की तीन , ओडिशा की पांच लोकसभा सीट, जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट और लद्दाख की एक सीट पर मतदान हो रहा है।

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा की 35 सीट पर दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीट के साथ ही लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। लोकसभा के पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल एवं स्मृति ईरानी समेत जहां कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर हैं।

20 May, 24 06:10 PM

20 May, 24 06:10 PM

20 May, 24 06:10 PM

20 May, 24 06:10 PM

20 May, 24 06:00 PM

20 May, 24 06:00 PM

20 May, 24 05:59 PM

20 May, 24 05:59 PM

20 May, 24 05:59 PM

20 May, 24 05:50 PM

20 May, 24 05:50 PM

20 May, 24 05:50 PM

20 May, 24 05:30 PM

20 May, 24 05:30 PM

20 May, 24 05:30 PM

20 May, 24 05:30 PM

20 May, 24 05:29 PM

20 May, 24 05:15 PM

टीएमसी शासन में बंगाल की पहचान खतरे में है: झाडग्राम में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी

20 May, 24 05:15 PM

उद्धव ठाकरे ने मतदाताओं से कहा कि अगर जरूरत पड़े तो सुबह तक मतदान केंद्रों पर डटे रहें और मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ही बाहर आएं

20 May, 24 05:07 PM

20 May, 24 05:07 PM

20 May, 24 05:07 PM

20 May, 24 05:07 PM

20 May, 24 04:57 PM

20 May, 24 04:56 PM

20 May, 24 04:56 PM

20 May, 24 04:45 PM

झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर सोमवार को अपराह्न तीन बजे तक करीब 54 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। राज्य में यह दूसरे चरण का मतदान है। चतरा, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक चतरा सीट पर लगभग 54.74 प्रतिशत, हजारीबाग और कोडरमा सीट पर क्रमशः 52.82 प्रतिशत और 53.93 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि चतरा लोकसभा सीट से 22, कोडरमा से 15 और हजारीबाग से 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

हजारीबाग में ग्रामीणों ने फ्लाईओवर की मांग को पूरा नहीं किये जाने को लेकर कटकमदाग क्षेत्र के अंतर्गत कुसुम्बा गांव में मतदान केंद्र संख्या 183 और 184 पर मतदान का बहिष्कार किया।

20 May, 24 04:15 PM

20 May, 24 04:15 PM

20 May, 24 04:14 PM

20 May, 24 04:09 PM

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 संसदीय सीटों पर दोपहर एक बजे तक 27.78 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र के 13 सीटों में, भिवंडी में 27.34 प्रतिशत, धुले में 28.73 प्रतिशत, डिंडोरी में 33.25 प्रतिशत, कल्याण में 22.52 प्रतिशत, मुंबई उत्तर में 26.78 प्रतिशत, मुंबई उत्तर मध्य में 28.05 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पूर्व में 28.82 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पश्चिम में 28.41 प्रतिशत, मुंबई दक्षिण में 24.46 प्रतिशत, मुंबई दक्षिण मध्य में 27.21 प्रतिशत, नासिक में 28.51 प्रतिशत, पालघर में 31.06 प्रतिशत और ठाणे में 26.05 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के साथ ठाणे के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।

20 May, 24 04:06 PM

20 May, 24 04:06 PM

20 May, 24 04:06 PM

20 May, 24 03:40 PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने भारत के निर्वाचन आयोग से मुंबई में धीमी गति से मतदान होने की शिकायतों पर गौर करने का अनुरोध किया है। महाराष्ट्र में 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे खत्म होगा। इनमें से छह सीटें मुंबई में हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दोपहर एक बजे तक मुंबई उत्तर सीट पर 26.78 प्रतिशत मतदान, मुंबई उत्तर मध्य सीट पर 28.05 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पूर्व सीट पर 28.82 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर 28.41 प्रतिशत, मुंबई दक्षिण सीट पर 24.46 प्रतिशत और मुंबई दक्षिण मध्य सीट पर 27.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

20 May, 24 03:40 PM

20 May, 24 03:40 PM

20 May, 24 03:40 PM

20 May, 24 03:39 PM

20 May, 24 03:39 PM

20 May, 24 03:39 PM

20 May, 24 03:39 PM

20 May, 24 03:38 PM

20 May, 24 03:12 PM

20 May, 24 03:12 PM

20 May, 24 03:12 PM

20 May, 24 02:56 PM

झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर सोमवार को दोपहर एक बजे तक करीब 42 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। राज्य में यह दूसरे चरण का मतदान है। चतरा, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर एक बजे तक चतरा सीट पर लगभग 42.76 प्रतिशत, हजारीबाग और कोडरमा सीट पर क्रमशः 40.16 प्रतिशत और 42.73 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, कुल मतदान प्रतिशत 41.89 दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि चतरा लोकसभा सीट से 22, कोडरमा से 15 और हजारीबाग से 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

20 May, 24 02:51 PM

20 May, 24 02:44 PM

20 May, 24 02:44 PM

20 May, 24 02:43 PM

20 May, 24 02:43 PM

20 May, 24 02:42 PM

20 May, 24 02:42 PM

20 May, 24 02:41 PM

20 May, 24 02:41 PM

20 May, 24 02:41 PM

20 May, 24 02:35 PM

वहीं फिल्म निर्माता आशुतोष ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए 'एक्स' पर लिखा, ''मतदान करें क्योंकि आपके पास विकल्प है। मतदान करें क्योंकि यह आपका कर्तव्य है। मतदान करें क्योंकि यह आपका अधिकार है।'' दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने कहा, ''सभी को मतदान करना चाहिए, इससे फर्क नहीं पड़ता कि गर्मी है या सर्दी।

आप देश और भारत के विकास के लिए मतदान कर रहे हैं।'' अनिल कपूर ने कहा कि मतदान करना उनका कर्तव्य और अधिकार है। उन्होंने कहा, ''मुझे इस देश का नागरिक होने पर गर्व है, भारत जैसा कोई दूसरा देश नहीं है। मतदाता बड़ी संख्या में आ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग (वोट करने) आएंगे।''

20 May, 24 02:34 PM

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा, गोविंदा, मनोज बाजपेयी, अनिल कपूर, परेश रावल, फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, सुभाष घई, प्रसिद्ध कवि व गीतकार गुलजार, फिल्म निर्माता मेघना गुलजार, आमिर खान, उनकी बेटी इरा और जुनैद खान सहित बॉलीवुड की अन्य कई हस्तियों ने वोट डाला।

बाजपेयी ने लोगों से वोट डालने का आग्रह किया। अभिनेता ने कहा, ''यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और आपको अगले पांच वर्ष के लिए अपना नेता चुनने का मौका मिलता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने अधिकार का उपयोग करें क्योंकि आपको पांच साल बाद फिर से यह मौका मिलेगा और पांच वर्षों के लिए आपके पास शिकायत करने का अधिकार नहीं होगा।''

20 May, 24 02:34 PM

फिल्म निर्माता जोया अख्तर और उनकी मां हनी ईरानी भी फरहान के साथ वोट डालने पहुंचीं। मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा।

मुंबई में मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, ''हम बेहद चिंतित (मतदान को लेकर) हैं। हमने लोगों को घरों से निकलकर मतदान के लिए प्रेरित करने को लेकर काफी प्रचार किया है। पूरे भारत में हस्तियों ने अनुरोध (जनता से मतदान करने का) किया है। मुझे उम्मीद है कि मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा।''

हेमा अपनी बेटी ईशा के साथ मतदान के लिए पहुंची थीं। हेमा के पति धर्मेंद्र (88) ने कहा, ''वे (मतदाता) जानते हैं कि एक अच्छा भारतीय नागरिक कैसे बनना है। वे जानते हैं कि भारत को नयी ऊंचाइयों पर कैसे ले जाना है और उन्हें पता है कि इसके लिए उन्हें क्या और कैसे करना है।''

20 May, 24 02:34 PM

भारतीय नागरिकता प्राप्त होने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया है। बांद्रा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े फरहान अख्तर ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''मेरा वोट अच्छे शासन के लिए। ऐसी सरकार जो सभी लोगों को ध्यान में रखे और हमें एक बेहतर शहर दे।''

अभिनेता-निर्माता ने लोगों, विशेष तौर पर युवाओं से मतदान करने का आग्रह किया। अख्तर ने कहा, ''मैंने किसी से सुना कि युवा लोग गर्मी की शिकायत कर रहे हैं लेकिन इतनी गर्मी तो नहीं है इसलिए घर से बाहर निकलें और वोट करें।'' तब्बू मीडियाकर्मियों को अपनी स्याही लगी उंगली दिखाती नजर आईं।

20 May, 24 02:33 PM

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर और तब्बू जैसी फिल्मी हस्तियों ने सोमवार को मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है। राज्य की इन 13 में से छह सीट मुं‍बई की हैं।

रणवीर और दीपिका ने बांद्रा के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। अक्षय कुमार ने जुहू में मतदान करने के बाद कहा, ''मैं अपने भारत को विकसित व मजबूत बनाना चाहता हूं और अपना वोट डालते हुए मैंने यह बात अपने दिमाग में रखी। सभी भारतीयों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके लिए क्या सही है और फिर मतदान करना चाहिए।''

20 May, 24 02:25 PM

20 May, 24 02:25 PM

20 May, 24 02:25 PM

20 May, 24 02:25 PM

20 May, 24 02:25 PM

20 May, 24 02:23 PM

20 May, 24 02:17 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार राहुल गांधी ने सोमवार को यहां जिले के चुरुआ में हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया और निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। राहुल गांधी ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में बछरावां के निकट चुरुआ के हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया।

पूजा कराने वाले पुजारी ने राहुल के साथ सेल्फी ली। राहुल रायबरेली के बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं से मिले। कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर मतदाताओं से मिलते हुए उनका वीडियो साझा किया और कहा '' बछरावां में बूथ कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी मिले और आज रायबरेली में वह मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान वह स्थानीय लोगों और बूथ योद्धाओं से मिल रहे हैं।''

20 May, 24 02:15 PM

स्वतंत्रता सेनानी डॉ. जी.जी. पारिख ने मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 1951-52 में भारत के पहले आम चुनाव के बाद से मतदान करते आ रहे सौ वर्षीय पारिख ने सोमवार को महाराष्ट्र में अंतिम दौर के चुनाव में मतदान किया।

भारत निर्वाचन आयोग ने 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को घर से मतदान की सुविधा दी है लेकिन पारिख ने व्हीलचेयर पर बैठकर ग्रांट रोड स्थित गिरटन हाई स्कूल में मतदान केंद्र पर जाने का विकल्प चुना। सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके घरेलू सहायक की मदद से पारिख को पूर्वाह्न करीब 10.30 बजे मतदान केंद्र पर लाया गया।

पारिख को जी.जी के नाम से भी जाना जाता है। पारिख ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन व गोवा मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लिया था। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें 10 महीने की जेल हुई थी और आपातकाल के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था। रायगढ़ में स्थित यूसुफ मेहेरली सेंटर के अध्यक्ष और संस्थापक पारिख 30 दिसंबर, 2023 को 100 वर्ष के हो चुके हैं।

20 May, 24 02:10 PM

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीट पर सोमवार को दोपहर एक बजे तक 39.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत प्रदेश की 14 लोकसभा सीट के लिए और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ। वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे।

पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं स्मृति ईरानी समेत जहां पांच केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर एक बजे तक अमेठी में 38.21 प्रतिशत, बांदा में 40.20 प्रतिशत, बाराबंकी में 44.77 प्रतिशत, फैजाबाद में 40.77 प्रतिशत, फतेहपुर में 39.85 प्रतिशत, गोंडा में 36.67 प्रतिशत, हमीरपुर में 40.71 प्रतिशत, जालौन में 39.50 प्रतिशत, झांसी में 43.61 प्रतिशत, कैसरगंज में 38.50 प्रतिशत, कौशांबी में 36.25 प्रतिशत, लखनऊ में 33.50 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 41.43 प्रतिशत और रायबरेली में 39.69 प्रतिशत मतदान हुआ।

20 May, 24 02:05 PM

20 May, 24 02:05 PM

20 May, 24 02:05 PM

20 May, 24 01:31 PM

20 May, 24 01:25 PM

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी और उत्तर प्रदेश के एक गांव में चुनाव के बहिष्कार की खबरों के बीच छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर सोमवार को मतदान के शुरुआती चार घंटों में लगभग 23.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र में पूर्वाह्न 11 बजे तक सबसे कम 15.93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया तो वहीं पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 32.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बिहार में 21.11 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 21.37 प्रतिशत, झारखंड में 26.18 प्रतिशत, लद्दाख में 27.87 प्रतिशत, ओडिशा में 21.097 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 27.76 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्वाह्न 11 बजे तक 27.20 फीसदी और राय बरेली में 28.10 फीसदी मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया।

गोंडा संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार श्रेया वर्मा ने निर्वाचन आयोग से निर्वाचन क्षेत्र के मनकापुर इलाके में दो बूथों पर निष्पक्ष चुनाव नहीं होने की शिकायत की।

20 May, 24 01:21 PM

20 May, 24 01:21 PM

20 May, 24 01:21 PM

20 May, 24 01:21 PM

20 May, 24 01:21 PM

20 May, 24 01:21 PM

20 May, 24 01:14 PM

20 May, 24 01:13 PM

20 May, 24 01:12 PM

हम अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा करते हैं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समान नागरिक संहिता, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर कहा

20 May, 24 01:04 PM

महाराष्ट्र में सुबह ग्यारह बजे तक 15.93  प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 संसदीय सीटों पर सुबह ग्यारह बजे तक 15.93 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र के 13 निर्वाचन क्षेत्रों में भिवंडी में 14.79 प्रतिशत, धुले में 17.38 प्रतिशत, डिंडोरी में 19.50 प्रतिशत, कल्याण में 11.46 प्रतिशत, मुंबई उत्तर में 14.71 प्रतिशत, मुंबई उत्तर मध्य में 15.73 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पूर्व में 17.01 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पश्चिम में 17.53 प्रतिशत, मुंबई दक्षिण में 12.75 प्रतिशत, मुंबई दक्षिण मध्य में 16.69 प्रतिशत, नासिक में 16.30 प्रतिशत, पालघर में 18.60 प्रतिशत और ठाणे में 14.86 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र शिवसेना-भाजपा का गढ़ है, जहां सत्तारूढ़ गठबंधन सभी 10 सीट जीतेगा।

20 May, 24 01:04 PM

ओडिशा में बीजद सरकार का कुशासन और लोगों से की गई लूट पूरी तरह से उजागर हो गई है: प्रधानमंत्री मोदी ने कटक में चुनावी रैली के दौरान कहा

20 May, 24 01:00 PM

20 May, 24 01:00 PM

20 May, 24 12:26 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और उन्होंने विश्वास जताया कि चार जून को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘पूरे देश के लिए हमारी रणनीति एक समान है।

फिर एक बार मोदी सरकार और चार जून को 400 पार।’’ उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों ने एक मिथक पैदा किया है कि भाजपा के पास दक्षिणी राज्यों में कोई ताकत नहीं है या वहां उसकी मौजूदगी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘2019 के चुनाव को देखिए। तब भी दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा थी।

एक बार फिर, मैं यह कहता हूं : इस बार दक्षिण में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा होगी तथा उसके सहयोगियों को और अधिक सीटें मिलेंगी।’’ प्रश्नों के एक अलग लिखित जवाब में मोदी ने कहा, ‘‘हम दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे और बल्कि पिछली बार से भी अधिक अंतर से जीतेंगे।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘हमने पहले ही लोगों की सोच में बदलाव देखा है। हम दक्षिण क्षेत्र में अपनी सीटों की संख्या और मत प्रतिशत में भी बड़ी वृद्धि देखेंगे।’’ लोकसभा की 543 लोकसभा सीटों में से दक्षिण भारत में 131 सीटें हैं। निवर्तमान सदन में कर्नाटक से भाजपा के 29 सदस्य हैं। इसके अलावा उसे एक निर्दलीय सदस्य का समर्थन भी प्राप्त है।

20 May, 24 12:25 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सुबह पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में यहां एक रोड शो किया। उन्होंने पुरी में मारीचकोट चौराहे से ग्रैंड रोड पर मेडिकल चौराहे तक रोड शो का नेतृत्व किया।

मोदी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, पार्टी उम्मीदवार संबित पात्रा और पुरी विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार जयंत सारंगी भी थे। ग्रैंड रोड पर बैरिकेड के दोनों तरफ हजारों लोग खड़े थे। वे प्रधानमंत्री की तरफ हाथ में लिए कमल के फूल का चिन्ह लहरा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि रोड शो के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रोड शो के बाद मोदी हेलीकॉप्टर से अंगुल के लिए रवाना होंगे, जहां उनका एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके बाद वे एक और चुनावी रैली के लिए कटक पहुंचेंगे। ओडिशा में पांच लोकसभा सीटों और 35 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ।

20 May, 24 12:24 PM

ओडिशा में लोकसभा की पांच और विधानसभा की 35 सीट पर सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 21.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अस्का, कंधमाल, बोलांगीर, बारगढ़ और सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ 35 विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था।

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एन. बी. धल बताया कि राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। पूर्वाह्न 11 बजे तक किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।

सीईओ ने बताया कि 70 ‘बैलेट यूनिट’, 89 ‘कंट्रोल यूनिट’ और 167 वीवीपैट को गड़बड़ियों के कारण बदला गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक 79.69 लाख से अधिक मतदाताओं में से करीब 21.07 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। उन्होंने ने बताया कि सुंदरगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले एक मतदान केंद्र पर एक महिला मतदान अधिकारी के बेहोश होने की भी सूचना मिली थी।

20 May, 24 12:24 PM

जम्मू-कश्मीर के बारामूला लोकसभा क्षेत्र में 17.37 लाख मतदाताओं में से सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.30 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बारामूला लोकसभा सीट पर सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में मतदान सुचारू रूप से जारी है, जिसमें 18 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के लंगेट खंड में पूर्वाह्न 11 बजे तक सबसे अधिक 24.21 प्रतिशत मतदान हुआ।

बांदीपुरा, बीरवाह, बडगाम, गुलमर्ग, हंदवाड़ा, करनाह, कुपवाड़ा, लोलाब, पट्टन, रफियाबाद, सोनावारी, त्रेहगाम, उरी और वागुर-क्रीरी में 20 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जबकि बारामूला तथा गुरेज़ में 20 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। सोपोर में सबसे कम 11.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

जम्मू-कश्मीर में 2019 में अनुच्छेद 370 निरस्त करने के बाद पहले बड़े राजनीतिक मुकाबले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के सामने सबसे बड़ी चुनौती अलगाववादी से नेता बने एवं पूर्व मंत्री सज्जाद लोन की है जो पीपुल्स कांफ्रेंस का नेतृत्व कर रहे हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य मीर मोहम्मद फयाज को मुकाबले में उतारा है जबकि जेल में बंद अलगाववादी नेता नईम अहमद खान का भाई मुनीर खान बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन और अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के जेल में बंद प्रमुख शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां करीब 35 प्रतिशत मतदान हुआ था।

20 May, 24 12:11 PM

20 May, 24 12:10 PM

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिलबिहार लोकसभा चुनाव २०२४उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद