लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: वरुण गांधी ने मुस्लिमों से कहा- 'मुझे वोट नहीं दिया तो भी कर दूंगा आपके काम'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2019 17:21 IST

वरुण गांधी ने पीलीभीत में चुनाव प्रचार करते हुये कहा, 'अगर आपकी चीनी मेरी चाय के साथ मिल जाती है, तो मेरी चाय ओर मीठी हो जायेगी।'

Open in App

कुछ दिन पहले मेनका गांधी के मुस्लिमों पर एक बयान पर विवाद के बाद अब उनके बेटे वरुण गांधी का एक बयान चर्चा में है। वरुण गांधी ने कहा, 'मुझे कोई समस्या नहीं है कि अगर मुस्लिम भाई वोट नहीं दें।' वरुण गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुये कहा, 'मैं अपने मुस्लिम भाईयों से कहना चाहता हूं कि अगर आप मुझे वोट देंगे तो मुझे बहुत खुशी होगी। अगर आप मुझे वोट नहीं देते है तो तब भी मुझे कोई समस्या नहीं है। लेकिन कभी भी आपको मेरी जरुरत पड़े तो आप लोग मेरे पास आ सकते हैं। मै आप लोगों के कार्य के लिये हमेशा तैयार रहूंगा।'

वरुण गांधी ने प्रचार करते हुये कहा, 'अगर आपकी चीनी मेरी चाय के साथ मिल जाती है, तो मेरी चाय ओर मीठी हो जायेगी।' इससे पहले केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने 12 अप्रैल को सुल्तानपुर में एक सार्वजनिक रैली में कहा था, 'सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से  जीतना है तो मुस्लिम समुदाय का समर्थन जरुरी  हैं।'

मेनका गांधी ने कहा कि उन्होने मुस्लिम संस्थानों के लिये  1000 करोड़ रुपये  वितरित किये है। उन्होने ये भी कहा, 'जब आपको हमारी मदद की जरुरत थी तो हमने मदद की लेकिन अगर आप चुनाव के वक्त कहते है कि हम बीजेपी को वोट नहीं देंगे और इसकी बजाय किसी अन्य पार्टी को वोट देंगे जो भाजपा को हरा सकती हैं। तो ये हमारे लिये दिल तोड़ने वाली बात होगी।' 

मेनका गांधी ने अप्रत्यक्ष रुप से मुस्लिम समुदाय  से उनके वोट के लिये आह्वान करते हुये कहा कि अगर आपको हमारी पार्टी से उम्मीद है तो यह सही समय है हमारी पार्टी को जीताने के लिये। बीजेपी ने वरुण गांधी को इस बार पीलीभीत से मैदान में उतारा हैं जहां से वह 2009 में चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। हालांकि, 2014 में वरुण सुलतानपुर से और मेनका गांधी ने पीलीभीत से चुनाव लड़ा था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाववरुण गांधीमेनका गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

बॉलीवुड चुस्कीAruna Vasudev: वरुण गांधी की सास अरुणा वासुदेव का निधन, जानें कौन थीं प्रख्यात फिल्म समीक्षक

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष