लाइव न्यूज़ :

डिंपल यादव ने बताया, क्यों इस बार ज्यादा मार्जिन से जीतेंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2019 15:18 IST

Lok Sabha Election 2019: डिंपल यादव कन्नौज से सपा की वर्तमान सांसद है। यह सीट समाजवादी पार्टी की पारिवारिक सीट मानी जाती है क्योंकि जब से पार्टी ने इस पर चुनाव लड़ना शुरू किया, उसे हर बार सफलता मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देकन्नौज से एकबार फिर डिंपल यादव ने भरा पर्चाकहा- सपा-बसपा गठबंधन के चलते बड़े अंतर से जीतूंगी

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के कन्नौज से बतौर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव ने शनिवार (6 अप्रैल) को पर्चा भरा और साथ ही भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र और राज्य की सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। डिंपल यादव कन्नौज से सपा की वर्तमान सांसद है। यह सीट समाजवादी पार्टी की पारिवारिक सीट मानी जाती है क्योंकि जब से पार्टी ने इस पर चुनाव लड़ना शुरू किया, उसे हर बार सफलता मिली है। अब तक इस सीट से सात बार सपा का उम्मीदवार जीता है। 

नामांकन भरने से पहले डिंपल यादव ने कहा कि इस बार वह ज्यादा मार्जिन से जीतेंगी। उन्होंने इसके लिए सपा-बसपा गठबंधन की वजह बताई। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने वादे पूरे नहीं किए हैं और लोगों का ध्यान भटकाने का काम किया है। उन्होंने बीजेपी पर सुरक्षा बलों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। डिंपल ने बीजेपी सरकार को नाकाम करार दिया। 

बता दें कि मुलायम परिवार की बहू और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल की 2104 के चुनाव में बीजेपी के सुब्रत पाठक से कांटे की लड़ाई देखने को मिली थी। सुब्रत डिंपल से कुछ हजार वोटों से हार गए थे। डिंपल के खाते में 4,89,164 वोट पड़े थे वहीं, सुब्रत पाठक को 4,69,257 वोट मिले थे। डिंपल के अलावा कन्नौज से तीन बार अखिलेश यादव और एक बार मुलायम सिंह यादव सांसद बन चुके हैं। इस बार मुलायम सिंह यादव यूपी के मैनपुरी और अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव में कौन बाजी मारेगा यह तो नतीजे आने के बाद पता चलेगा लेकिन ज्यादातर चुनावी सर्वेक्षणों में सपा-बसपा गठबंधन को फायदा पहुंचता बताया गया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीकन्नौजउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष