लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड की चार सीटों पर भाजपा, एक पर कांग्रेस आगे

By भाषा | Updated: May 23, 2019 09:55 IST

टिहरी गढ़वाल से मौजूदा भाजपा सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह से 2000 मतों से आगे चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउधमसिंह नगर—नैनीताल सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से करीब 3000 मतों से आगे हैं।उत्तराखंड में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। 

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से चार पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं, जबकि एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं।

टिहरी गढ़वाल से मौजूदा भाजपा सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह से 2000 मतों से आगे चल रही हैं। अल्मोड़ा से केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा से करीब 8000 मतों से आगे हैं, जबकि पौड़ी गढ़वाल सीट पर भी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और मौजूदा भाजपा सांसद भुवन चंद्र खंडूरी के पुत्र मनीष से करीब 3000 मतों से आगे चल रहे हैं।

उधमसिंह नगर—नैनीताल सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से करीब 3000 मतों से आगे हैं। हालांकि, हरिद्वार से भाजपा के मौजूदा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंबरीष कुमार से लगभग 3000 मतों से पीछे चल रहे हैं।

उत्तराखंड में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर