लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भी वोट नहीं दें क्योंकि वह देश को नष्ट कर देंगे

By भाषा | Updated: May 13, 2019 16:45 IST

ममता ने कहा, ‘‘भाजपा से डरने वाली कोई बात नहीं है। उसे मत नहीं दें। यदि एक भी वोट माकपा और कांग्रेस को जाएगा तो इससे भाजपा के हाथ मजबूत होंगे।’’ ममता ने नोटबंदी को लेकर मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने देश में तीन करोड़ नौकरियां नष्ट कर दीं।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, ‘‘यदि आप प्रधानमंत्री के तौर पर ‘चौकीदार’ को चुनते हैं, तो वह देश को नष्ट कर देंगे।हमने गंगासागर में मुड़ीगंगा नदी पर आगामी तीन से चार साल में एक पुल बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपए मुहैया कराने का भी फैसला किया है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मतदाताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भी वोट नहीं दें क्योंकि वह (मोदी) देश को नष्ट कर देंगे। ममता ने सुंदरबन के नामखाना में एक जनसभा में कहा कि मोदी ने पिछले पांच साल में देश के लिए कुछ नहीं किया।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, ‘‘यदि आप प्रधानमंत्री के तौर पर ‘चौकीदार’ को चुनते हैं, तो वह देश को नष्ट कर देंगे। मतदाता भाजपा को एक भी वोट नहीं देकर उन्हें (मोदी को) बाहर कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और पत्रकारों की हत्या की है और उन्हें पीट-पीट कर मारा है।’’

ममता ने कहा, ‘‘भाजपा से डरने वाली कोई बात नहीं है। उसे मत नहीं दें। यदि एक भी वोट माकपा और कांग्रेस को जाएगा तो इससे भाजपा के हाथ मजबूत होंगे।’’ ममता ने नोटबंदी को लेकर मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने देश में तीन करोड़ नौकरियां नष्ट कर दीं।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में पेट्रोल, गैस और डीजल के दाम बढ़े हैं। ममता ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ताजपुर बंदरगाह के निर्माण को लेकर अपनी बात से पीछे हट गई है। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार राज्य में बेरोजगारी को करीब 40 प्रतिशत कम करने में कामयाब रही है, जबकि नोटबंदी ने देशभर में तीन करोड़ नौकरियां ले लीं।

ममता ने कहा, ‘‘हमने गंगासागर में मुड़ीगंगा नदी पर आगामी तीन से चार साल में एक पुल बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपए मुहैया कराने का भी फैसला किया है जिसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जानी है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीनरेंद्र मोदीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप