लाइव न्यूज़ :

चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी सहित 3 कर्मचारियों की मौत

By भाषा | Updated: May 19, 2019 13:34 IST

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी एल कांता राव ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘आज हो रहे मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो कर्मचारियों की मौत हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र देवास के अंतर्गत शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 262 के पीठासीन अधिकारी अनिल नेमा की शनिवार रात मतदान केन्द्र पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसहायक चुनाव अधिकारी जेएन मौर्य ने बताया कि राजराम (56) की चुनाव में ड्यूटी लगी थी।मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन एवं खण्डवा के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। 

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मध्य प्रदेश में रविवार को हो रहे मतदान में ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी सहित दो कर्मचारियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उधर, गोरखपुर जिले के पिपराइच के माधोपुर प्राथमिक विद्यालय के बूथ नम्बर 381 पर तैनात चुनाव कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी।

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी एल कांता राव ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘आज हो रहे मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात दो कर्मचारियों की मौत हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र देवास के अंतर्गत शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 262 के पीठासीन अधिकारी अनिल नेमा की शनिवार रात मतदान केन्द्र पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

राव ने बताया इनके अलावा, संसदीय क्षेत्र धार के अंतर्गत कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 170-जलवट में बीएलओ गारू सिंह चोगड़ की भी रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनकी ड्यूट आज मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं को लेकर लगाई गई थी।

मध्य प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन एवं खण्डवा के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। 

सहायक चुनाव अधिकारी जेएन मौर्य ने बताया कि राजराम (56) की चुनाव में ड्यूटी लगी थी। तड़के तीन बजे के आसपास अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें पिपराइच अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है । शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है । वह रेलवे कर्मचारी थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो