लाइव न्यूज़ :

वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने अमेठी के विकास पर भाजपा नेता पीयूष गोयल को बहस की चुनौती दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 14:02 IST

कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के 40 साल में अमेठी में विकास न होने तथा उस पर वाराणसी के 5 साल के भारी पड़ने के वक्तव्य पर उन्हें कांग्रेस से खुली बहस की चुनौती दी है। राय ने रविवार को यहां कहा कि उनका वक्तव्य झूठ की पुड़िया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी के पहले पांच साल के भी विकास पर नहीं टिकेगा वाराणसी में मोदीजी का पांच साल, जिसमें विकास के लिए निर्माण नहीं, ध्वंस ज्यादा है।सच तो यह है कि जितनी संस्थायें भाजपा सरकार ने अमेठी से छीनी हैं, उतनी भी पांच साल में बनारस को नहीं दीं। 

कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के 40 साल में अमेठी में विकास न होने तथा उस पर वाराणसी के 5 साल के भारी पड़ने के वक्तव्य पर उन्हें कांग्रेस से खुली बहस की चुनौती दी है। राय ने रविवार को यहां कहा कि उनका वक्तव्य झूठ की पुड़िया है।

सच तो यह है कि अमेठी के पहले पांच साल के भी विकास पर नहीं टिकेगा वाराणसी में मोदीजी का पांच साल, जिसमें विकास के लिए निर्माण नहीं, ध्वंस ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अमेठी में भेल, जगुआर विमान पुर्जे और इंडो-गल्फ आदि की विशाल औद्योगिक परियोजनाओं के अलावा 400 से औद्योगिक इकाई वाली जगदीशपुर एवं त्रिशुंडी के इंडस्ट्रियल एस्टेट्स समेत कई विकास कार्य किए गए। अमेठी के विकास को वही नकारेंगे, जो महज झूठ की राजनीति करते हैं।

अजय राय ने कहा कि अमेठी से द्वेषवश भाजपा सरकार ने इन 5 वर्षों में मेगा फूड पार्क, हिन्दुस्तान पेपर मिल, होटल प्रबंधन संस्थान, सैनिक स्कूल, तिलोई का 200 बेड अस्पताल आदि परियोजनायें छीनीं व 11 साल से चल रही पढ़ाई वाले ट्रिपल आईटी को बंद कर उसे इलाहाबाद के संस्थान में समाहित किया। सच तो यह है कि जितनी संस्थायें भाजपा सरकार ने अमेठी से छीनी हैं, उतनी भी पांच साल में बनारस को नहीं दीं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाववाराणसीअमेठीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीप्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर