लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के नायक को मिला पश्चिम बंगाल का प्रभार, 9 सीटों की मिली जिम्मेवारी

By विकास कुमार | Updated: May 5, 2019 15:47 IST

सुनील देवधर को अब पश्चिम बंगाल का जिम्मा दिया गया है. चार चरण के चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी की राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें यह जिम्मा सौंपा है.

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने बंगाल में मिशन-23 लांच किया था. अमित शाह और नरेन्द्र मोदी भी बंगाल में जोर दे रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि हिंदी हार्टलैंड में होने वाले नुकसान की भरपाई बीजेपी बंगाल और ओडिशा से करना चाहती है.

त्रिपुरा में वामपंथ के 25 वर्ष पुराने राजनीतिक किले को गिराने का श्रेय आरएसएस के पूर्व प्रचारक सुनील देवधर को जाता है. 2018 में हुए चुनाव में माणिक सरकार को सत्ता से अपदस्थ करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा में सरकार बनाई. 

विप्लब देब को पार्टी ने राज्य का मुख्यमंत्री बनाया. पूर्वोतर का प्रभार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के पास था और उन्होंने इस काम के लिए महाराष्ट्र के संघ प्रचारक सुनील देवधर को त्रिपुरा भेजा था. 

सुनील देवधर को अब पश्चिम बंगाल का जिम्मा दिया गया है. चार चरण के चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी की राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें यह जिम्मा सौंपा है. 

ऐसा कहा जा रहा है कि राज्य में अभी तक चार चरणों में वोटिंग प्रतिशत ज्यादा रहने के ट्रेंड को भाजपा अपने पक्ष में मान रही है. ऐसे में अमित शाह अगले तीन चरणों में बंगाल में पूरी ताक़त के साथ उतरना चाह रहे हैं. 

सुनील देवधर का प्लान 

नार्थ कोलकाता, साउथ कोलकाता और जादवपुर सीट का जिम्मा उन्हें दिया गया है जिसे 2014 में तृणमूल कांग्रेस ने जीता था. सुनील देवधर बीजेपी की जीत को आशावादी हैं. उन्होंने द प्रिंट से बातचीत में कहा है कि 2018 में बंगाल में पंचायत चुनाव में बहुत हिंसा हुआ था. बीजेपी को इस चुनाव में तृणमूल के बाद सबसे ज्यादा सीटें मिली थी. 

अमित शाह और नरेन्द्र मोदी भी बंगाल में जोर दे रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि हिंदी हार्टलैंड में होने वाले नुकसान की भरपाई बीजेपी बंगाल और ओडिशा से करना चाहती है. अमित शाह ने बंगाल में मिशन-23 लांच किया था. 

बंगाल में चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हो रही है. लेकिन वोटिंग प्रतिशत के अप्रत्याशित रूप से बढ़ने के बाद बीजेपी इस माहौल को अगले तीन चरणों में बरकरार रखना चाहती है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीअमित शाहममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो