लाइव न्यूज़ :

तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द होने पर भड़के अखिलेश, कहा- राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांग रहे लोगों को करना चाहिए सैनिक का सामना

By धीरज पाल | Updated: May 1, 2019 17:29 IST

वाराणसी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव नामांकन चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है। पहले निर्दलीय फिर सपा से नामांकन दाखिल को लेकर चुनाव आयोग ने तेज बहादुर यादव को नोटिस भेजी थी।

Open in App
ठळक मुद्देतेज बहादुर यादव ने पहले निर्दलीय फिर सपा के चुनाव चिन्ह पर नामांकन किया चुनाव आयोग ने तेज बहादुर से बुधवार (1 मई) को जवाब मांगा था

वाराणसी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव के नामांकन रद्द होने पर सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब वो राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं तो उन्हें एक सैनिक का सामना करना चाहिए। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक अखिलेश यादव ने कहा, 'उन लोगों ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया था क्योंकि उन्होंने भोजन के बारे में शिकायत की थी। ऐसे लोगों को वास्तविक देशभक्त कैसे कहा जा सकता है?'

दरअसल, वाराणसी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव नामांकन चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है। पहले निर्दलीय फिर सपा से नामांकन दाखिल को लेकर चुनाव आयोग ने तेज बहादुर यादव को नोटिस भेजी थी। सपा उम्मीदवार के वकील ने कहा कि नामांकन खारिज होने के मामले में वह उच्चतम न्यायालय जाएंगे ।

इस नोटिस में चुनाव आयोग ने तेज बहादुर से बुधवार (1 मई) को जवाब मांगा था। इसके चलते तेज बहादुर यादव आज अपने वकील के साथ सुबह ही जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को अपने जवाब दाखिल किया।

जानिए क्या हा पूरा मामला

दरअसल, बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने पहले निर्दलीय फिर सपा के चुनाव चिन्ह पर नामांकन किया। इसमें एक में बताया था कि उन्हें भ्रष्टाचार के कारण सेना से बर्खास्त किया गया था, लेकिन दूसरे नामांकन में उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवतेज बहादुर यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?