लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया कहा, भाइयों सीएम कुर्सी खाली नहीं

By भाषा | Updated: May 8, 2019 17:27 IST

सिद्धरमैया ने हुबली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे (कांग्रेसजन) अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं लेकिन क्या ये अब संभव है? मैं कैसे मुख्यमंत्री बन सकता हूं? उन्होंने कहा, ‘‘कुछ मेरे प्रति अपने प्रेम की वजह से ऐसा कह रहे हैं। क्या ऐसा कहना गलत है?

Open in App
ठळक मुद्देकिसी परिवर्तन का कोई संकेत नहीं है। क्यों कोई परिवर्तन होगा? कुमारस्वामी गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हैं।कर्नाटक के गृहमंत्री एम बी पाटिल ने मंगलवार को सिद्धरमैया को ‘‘बतौर मुख्यमंत्री दोबारा’’ देखने की बात कही थी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्य के मुख्यमंत्री में बदलाव की किसी भी संभावना से बुधवार को इंकार किया। उन्होंने माना कि कांग्रेस के कई नेता हैं जो उन्हें मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं और वे ऐसा ‘‘प्रेमवश’’ कह रहे हैं। जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी फिलहाल राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

सिद्धरमैया ने हुबली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे (कांग्रेसजन) अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं लेकिन क्या ये अब संभव है? मैं कैसे मुख्यमंत्री बन सकता हूं? उन्होंने कहा, ‘‘कुछ मेरे प्रति अपने प्रेम की वजह से ऐसा कह रहे हैं। क्या ऐसा कहना गलत है?

जब उनसे पूछा गया कि 23 मई को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद कुछ बदलाव होगा तो कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा,‘‘किसी परिवर्तन का कोई संकेत नहीं है। क्यों कोई परिवर्तन होगा? कुमारस्वामी गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या जद (एस) मुख्यमंत्री पद कांग्रेस को दे देगी तो सिद्धरमैया ने कहा कि वह इस तरह की अटकलों का उत्तर नहीं दे सकते। कर्नाटक के गृहमंत्री एम बी पाटिल ने मंगलवार को सिद्धरमैया को ‘‘बतौर मुख्यमंत्री दोबारा’’ देखने की बात कही थी लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि मौजूदा गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसिद्धारमैयाकर्नाटककर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की