लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः NCP को वोट किया और BJP को चला गया, ये मैंने खुद देखाः शरद पवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2019 20:31 IST

हैदराबाद और गुजरात में कुछ लोगों ने मेरे सामने ईवीएम रखी और मुझे एक बटन दबाने के लिए कहा।' उन्होंने कहा, ''मैंने घड़ी (राकांपा का चुनाव चिन्ह) पर बटन दबाया व वोट कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) के पक्ष में गया।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी समेत 20 अन्‍य पार्टियों ने ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।चुनाव आयोग को आदेश दिया था कि हर विधानसभ क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट पर्चियों के औचक मिलान का कार्य होगा।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर हमला बोला है। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने टि्वट किया कि उनकी पार्टी के पक्ष में डाला गया वोट, बीजेपी के पक्ष में चला गया है। उनका कहना है कि उन्‍होंने ऐसा होते हुए खुद ही देखा है। 

हालांकि ये भी स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि उनका दावा सभी ईवीएम मशीनों को लेकर नहीं है। पवार ने कहा, 'मैं मशीनों को लेकर चिंतित हूं। हैदराबाद और गुजरात में कुछ लोगों ने मेरे सामने ईवीएम रखी और मुझे एक बटन दबाने के लिए कहा।' उन्होंने कहा, ''मैंने घड़ी (राकांपा का चुनाव चिन्ह) पर बटन दबाया व वोट कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) के पक्ष में गया। मैंने स्वयं ऐसा होते देखा है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य विपक्षी दल ईवीएम के प्रयोग को लेकर चिंता जताते रहे हैं। उनका दावा है कि इस मशीन में गड़बड़ी की जा सकती है। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने चुनावों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के प्रयोग पर बृहस्पतिवार को चिंता जताते हुए दावा किया कि उन्होंने स्वयं एक प्रस्तुति के दौरान देखा था कि उनकी पार्टी के पक्ष में डाला गया वोट, भाजपा के पक्ष में चला गया। 

बहरहाल, पवार ने यह भी कहा कि वह इस बात का दावा नहीं कर रहे हैं कि सभी ईवीएम इसी प्रकार काम करती हैं। उन्‍होंने कहा कि इन मशीनों में गड़बड़ी की जा सकती है। इससे पहले एनसीपी समेत 20 अन्‍य पार्टियों ने ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसपर कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिया था कि हर विधानसभ क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट पर्चियों के औचक मिलान का कार्य होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019शरद पवारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्टचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए