लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर लालकृष्ण अडवाणी ने जताई खुशी, पीएम मोदी और अमित शाह को दी बधाई

By विनीत कुमार | Updated: May 23, 2019 16:48 IST

अडवाणी ने कहा, 'बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के लिए नरेंद्र भाई मोदी को हार्दिक बधाई। अमित भाई शाह और बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने भी इसे लेकर कड़ी मेहनत की ताकि बीजेपी का संदेश हर वोटर के पास पहुंच सके।'

Open in App
ठळक मुद्देलालकृष्ण अडवाणी ने पीएम मोदी और अमित शाह को बीजेपी की जीत के लिए बधाई दीअडवाणी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी जीत का श्रेय दिया, सुषमा स्वराज ने भी दी बधाईराजस्थान में सभी सीटों पर बीजेपी की जीत, हिमाचल में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की प्रचंड जीत पर लालकृष्ण अडवाणी ने खुशी जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बधाई दी है। अडवाणी ने साथ ही बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। अडवाणी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का संदेश देश भर में पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की और इसका भी पार्टी की जीत में अहम योगदान है।

अडवाणी ने कहा, 'बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के लिए नरेंद्र भाई मोदी को हार्दिक बधाई। अमित भाई शाह और बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने भी इसे लेकर कड़ी मेहनत की ताकि बीजेपी का संदेश हर वोटर के पास पहुंच सके।' अडवाण ने साथ ही कहा, 'यह शानदार अहसास है कि भारत जैसे बड़े और विविधता वाले देश में चुनावी प्रक्रिया इतनी सफल रही। चुनावकर्मियों को मेरी बधाई। हमारे देश का भविष्य शानदार हो।'

दूसरी ओर, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, 'पीए मोदी- भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी विजय दिलाने के लिए आपका बहुत-बहुत अभिनंदन। मैं देशवासियों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करती हूं।' 

वहीं, सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पार्टी का शानदार प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों की जीत और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति की पराजय है। उन्होंने कहा कि जो लोग यह सोचते थे कि जात-पात की राजनीति से वे विकास को पराजित कर देंगे, उन्हें यह समझना चाहिए कि यह नया युग है, मोदी युग है... यह विकास की राजनीति का युग है।

बता दें कि बीजेपी इस बार भी अपने दम पर बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। रुझानों के अनुसार बीजेपी अभी 300 सीटों पर आगे है। दिलचस्प बात ये है कि इसमें बीजेपी की राजस्थान में सभी 25 सीटों पर जीत भी शामिल है। साथ ही हिमाचल प्रदेश के सभी 4 लोकसभा सीट भी बीजेपी ने जीत लिये हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीएल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"