लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: त्रिपुरा में 168 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी दल

By भाषा | Updated: May 9, 2019 08:52 IST

माकपा और कांग्रेस ने भाजपा पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए पूरे संसदीय क्षेत्र में फिर से चुनाव कराने की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी त्रिपुरा के 168 मतदान केन्द्रों पर 12 मई को फिर से होगी वोटिंगकांग्रेस और माकपा ने पूरे संसदीय क्षेत्र में फिर से चुनाव की मांग की थीमाकमा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की है याचिका, 11 अप्रैल को हुए थे इस क्षेत्र में मतदान

चुनाव आयोग द्वारा त्रिपुरा में पश्चिमी त्रिपुरा लोकसभा सीट के 168 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिये जाने के बाद विपक्षी दल माकपा ने बुधवार को कहा कि उसने पूरे निर्वाचन क्षेत्र में फिर से चुनाव कराने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। 

इस भाजपा शासित राज्य के दूसरे विपक्षी दल कांग्रेस ने भी दावा किया कि वह भी बृहस्पतिवार को शीर्ष अदालत में ऐसी ही याचिका दायर करेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीराम तरनीकांति ने कहा कि इस लोकसभा सीट के 30 विधानसभा क्षेत्रों में से 26 के 168 मतदान केंद्रों पर 12 मई को पुनर्मतदान होगा। इस संसदीय क्षेत्र में 11 अप्रैल को चुनाव हुआ था। 

माकपा और कांग्रेस ने भाजपा पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए पूरे संसदीय क्षेत्र में फिर से चुनाव कराने की मांग की थी। वाममोर्चा के अध्यक्ष बिजन धर ने कहा, 'हमने पश्चिम त्रिपुरा में फिर से चुनाव कराने की मांग की थी क्योंकि ज्यादातार लोग भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गड़बड़ी और हिंसा फैलाये जाने के कारण वोट नहीं डाल पाये थे। मतदाता केवल कुछ ही मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने के चुनाव आयोग के आदेश से ठगा सा महसूस कर रहे हैं। हमने आज उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर पूरे निर्वाचन क्षेत्र में फिर से चुनाव कराने की मांग की।' 

धर के अनुसार पश्चिम त्रिपुरा सीट से माकपा प्रत्याशी शंकर प्रसाद दत्ता ने चुनाव आयोग के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युत किशोर देबबर्मन ने कहा कि उनकी पार्टी ने याचिका का मसौदा तैयार कर लिया है और बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायाय में याचिका दायर करेगी। 

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अशोक सिन्हा ने कहा, 'चुनाव आयोग जज है और उसे पुनर्मतदान की घोषणा करने का पूरा अधिकार है।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावत्रिपुराकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर