लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी 10 अप्रैल को अमेठी से भरेंगे पर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2019 13:16 IST

लोकसभा चुनाव 2019: स्मृति ईरानी को एकबार फिर अमेठी से टिकट दिया गया है। वो 2014 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी से करीब 1 लाख वोटों से हार गई थी।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अप्रैल को अमेठी से नामांकन पत्र दाखिल करेगे। राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्र कांत दूबे ने इसकी पुष्टि की है। गांधी के खिलाफ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया है। ईरानी 2014 के चुनाव में भी गांधी के खिलाफ उम्मीदवार थीं। 

गौरतलब है कि गुरुवार (4अप्रैल) को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दक्षिण भारत में कांग्रेस के गढ़ वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ रोडशो किया, जिसमें आमजन का हुजूम उमड़ा। इसी हुजूम को लेकर बॉलीवुड के एक्टर और प्रोड्यूसर्स कमाल आर खान ने टिप्पणी की है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तंज कसा है।

कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए कहा, 'वायनाड की रैली और भीड़ को देखने के बाद मैं 100 फीसदी गारंटी के साथ कह सकता हूं कि राहुल गांधी भारी अंतर के साथ जीतेंग। बीजेपी उम्मीदवार की जमानात जब्त होना पक्का है।'

बता दें कि इस क्षेत्र में विभिन्न जनजातीय समुदायों के लोग रहते हैं। इस लोकसभा सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होना है।

स्मृति ईरानी को हार के बावजूद टिकट

स्मृति ईरानी को एकबार फिर अमेठी से टिकट दिया गया है। वो 2014 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी से करीब 1 लाख वोटों से हार गई थी। इसके अलावा बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर 2018 में हुए उपचुनाव में हारे प्रत्याशी प्रदीप सिंह को बीजेपी ने दोबारा टिकट दिया है। 2018 उपचुनाव में आरजेडी के सरफराज आलम ने बीजेपी के प्रदीप सिंह को करीब 60 हजार वोटों से मात दी थी। इसके अलावा 2014 लोकसभा चुनाव में भी प्रदीप सिंह को हार का सामना करना पड़ा था।

(पीटीआई भाषा से इनपुट)

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीअमेठीस्मृति ईरानीकांग्रेसamethi-pc
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील